Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय क्रिकेटर्स जो विदेशी लीग में खेल रहे हैं, लिस्ट में CSK के 3 खिलाडी हैं शामिल

Suresh Raina (Image Source: Twitter)

Indian players who are playing in overseas leagues: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटरों को साफ कह दिया है कि अगर वे विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। BCCI के नियमों के अनुसार जो भी भारतीय खिलाड़ी अनुबंध से जुड़ा है वह किसी भी दूसरे लीग का हिस्सा नहीं हो सकता, चाहें ही वह कोई खिलाड़ी या मेंटॉर के पद के लिए क्यों न हो।

खिलाड़ियों को दूसरी लीग में खेलने के लिए पूर्ण रूप से रिटायर होना पड़ेगा, जिसका मतलब यह है कि खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेना पड़ेगा। लेकिन कोई भी युवा खिलाड़ी अपने करियर को रिस्क में डालकर ये काम नहीं करेगा।

हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने इसका उपाय निकाल लिया है। प्लेयर्स क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं और उसके बाद विदेशी लीग में खेलने के लिए जा रहे हैं। हाल ही में RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक SA20 से जुड़ गए हैं। उनका यह फैसला आईपीएल से बतौर प्लेयर संन्यास लेने के बाद आया। उनके जैसे कुछ और भी खिलाड़ी हैं जो विदेशी लीग में खेल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हें खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे।

1. दिनेश कार्तिक- SA20

Dinesh Karthik (Photo Source: X/Twitter)

39 साल के दिनेश कार्तिक ने लंबे समय तक आईपीएल में खेलने के बाद इस साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। अब उन्हें किसी भी लीग में खेलने की रोक टोक नहीं है। ऐसे में उन्होंने 2025 में खेले जाने वाले SA20 में भाग लेने का फैसला किया है।

2. अंबाती रायडू – CPL और ILT20

Ambati Raydu (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2023 में आईपीएल ट्रॉफी उठाने के बाद रायडू ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। सभी को लगा रायडू अब बूढ़े हो चुके हैं और वह आराम करना चाहेंगे। लेकिन वह संन्यास के बाद कैरेबियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशल लीग टी-20 से जुड़े और इन विदेशी लीग में खेल रहे हैं।

3. रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान – ILT20

Robin Uthappa of CSK. (Photo Source: IPL/BCCI)

बतौर एक्टिव प्लेयर भी रॉबिन उथप्पा विदेशी टी20 लीग में खेलना चाहते थे। इसलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला जल्द किया ताकि बीसीसीआई उनको कहीं भी खेलने से रोक नहीं पाए। फिलहाल वह पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के साथ इंटरनेशल लीग टी20 में खेलते हैं।

4. प्रवीण तांबे – CPL

Pravin Tambe. (Photo Source: Getty Images)

प्रवीण तांबे ने कभी भारत के लिए नहीं खेला, लेकिन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनके प्रदर्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। वह अब कैरेबियन प्रीमियर लीग और अबू धाबी टी10 लीग में खेलते हैं। 

5. युवराज सिंह – GT20

Yuvraj Singh (Photo Source: X/Twitter)

युवराज सिंह ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिर उन्होंने साल 2022 में ग्लोबल टी20 कनाडा की टोरंटो नेशनल्स टीम के साथ एक बड़ी डील साइन की थी। 

6. सुरेश रैना – Abu Dhabi T10

Suresh Raina (Image Source: Twitter)

आईपीएल में जब चांस मिलना बंद हुआ तो सुरेश रैना ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और साल 2022 में अबू धाबी टी20 लीग में खेलने का फैसला किया था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...

IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK को अलविदा कह सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

3 CSK players who could be released before IPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) IPL 2027 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उम्मीद के...

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...