Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कप्तान निकि प्रसाद का बड़ा बयान, “भारत की अगली पीढ़ी एक विनिंग कल्चर बना सकती है”

भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कप्तान निकि प्रसाद का बड़ा बयान, “भारत की अगली पीढ़ी एक विनिंग कल्चर बना सकती है”
INDIA WOMEN UNDER-19 WORLD CUP (PHOTI SOURCE: X)भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया और लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया। इसके साथ ही इन युवा महिला खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

भारतीय अंडर-19 महिला टीम की कप्तान निकि प्रसाद (Niki Prasad) ने ICC U-19 महिला T20 वर्ल्ड कप में एक और खिताब जीतने के बाद विश्वास जताया कि भारत की अगली पीढ़ी इस टूर्नामेंट और अन्य ICC टूर्नामेंट्स में एक विनिंग कल्चर बना सकती है।

प्रसाद ने कहा, “हम इस टूर्नामेंट में आकर भारत को शीर्ष पर बनाए रखने के लिए डॉमिनेट करने आए थे। अब हम एक जीतने वाली विरासत बनाने जा रहे हैं, ताकि भारत को अगले ICC टूर्नामेंट्स में भी जीत मिले।”

गोंगाड़ी त्रिशा की बदौलत टीम इंडिया ने ट्रॉफी की अपने नाम 

कुआलालंपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में गोंगाड़ी त्रिशा की शानदार बैटिंग और बॉलिंग ने भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। त्रिशा ने इस मैच में 3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 82 रन पर ढेर किया और फिर 44 नाबाद रन बनाकर भारत को शानदार जीत दिलाई। यही नहीं, गोंगाड़ी त्रिशा ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए जिसके वजह से टीम इंडिया की जीत और आसान रही।

त्रिशा, जो टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं, उन्होंने  कहा-

“यह खास पल है, मैं वर्ल्ड चैंपियन के रूप में खड़ी हूं और भारत को टॉप पर बनाए रखने में मदद कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व का पल है।”

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कायला रेनेके का बयान 

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कायला रेनेके ने कहा, “टीम के भीतर बहुत सारे इमोशन हैं। हमने फाइनल तक पहुंचने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। ट्रॉफी को घर नहीं ले जाने का हमें दुख है। हमारे लिए पहली बार फाइनल में पहुंचना गर्व की बात है। यह हमारे लिए काफी खास है। यह हमारे लिए प्रेरणा है और 2027 में हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

उन्होंने भारत की टीम की तारीफ करते हुए कहा, “भारत ने बेहतरीन खेल खेला, उनका सम्मान करते हैं। वे हमारे लिए प्रेरणा हैं।”

भारत ने यह खिताब लगातार दूसरे साल जीता और इस जीत ने भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नई ऊंचाई को छुआ।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी महिला एशिया कप 2026 के मैच नंबर 7 में आज भारतीय महिला टीम का सामना हांगकांग वुमेन से होने वाला है। तो वहीं,...

‘जब उन्होंने लॉर्ड्स में 138 रन बनाए, तो सारी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लग जाना चाहिए था’ रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर बोला पूर्व भारतीय

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का मानना है कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा की शानदार पारी के बाद, उनके...

लॉर्ड्स से 100 किमी दौड़कर फेंकी पहली गेंद! इंग्लिश क्रिकेटर ने बनाया सबसे लंबे बॉलिंग रन-अप का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

22-Year-Old Runs 100km to Set Bowling Run-up World Record (image via X) Sam Bodoano 100km run: एंड्योरेंस रनिंग और क्रिकेट के एक अनोखे मेल में, 22 साल के इंग्लिश क्लब...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीय तेज गेंदबाजों पर रहेगी नजर

भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी।...