Skip to main content

ताजा खबर

भले ही इंडिया ए टीम फिर से हार गई, लेकिन Dhruv Jurel ने ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया

Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ Unofficial Test में इंंडिया ए टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है, इस बीच Dhruv Jurel ने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी। जहां पहली पारी के बाद अब दूसरी पारी में जुरेल का बल्ला बोला है, जिसके बाद फैन्स को उम्मीद है कि जुरेल को BGT में खेलने का मौका मिलेगा।

दूसरा Unofficial Test मैच भी हारी इंडिया ए टीम

भले ही Dhruv Jurel का प्रदर्शन 22 गज पर शानदार रहा है, लेकिन इंंडिया ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरा Unofficial Test मैच भी हार गई है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने दूसरे टेस्ट को 6 विकेट से अपने नाम किया, उससे पहले मेजबान टीम ने पहला टेस्ट मैच 7 विकेट से जीता था और टीम इंडिया को दिन में तारे दिखा दिए थे। साथ ही दूसरा टेस्ट मैच केएल राहुल भी खेले थे, लेकिन वो दोनों ही पारियों में सुपर फ्लॉप रहे थे।

Dhruv Jurel ने ऑस्ट्रेलिया में किया खुद को साबित

*ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ Unofficial Test में फिर चला Dhruv Jurel का बल्ला।
*जहां अपनी दूसरी पारी में भी जुरेल ने लगाया मुश्किल समय में अर्धशतक।
*इस दौरान ध्रुव ने 122 गेंदों का सामना करते हुए खेली 68 रनों की पारी।
*वहीं पहली पारी में इस बल्लेबाज ने 186 गेंदों में बनाए थे कुल 80 रन।

एक नजर Dhruv Jurel की बल्लेबाजी पर डालते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

इंडिया ए के खिलाड़ी इस फैसले से थे काफी नाखुश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

इस साल ही टीम इंडिया से डेब्यू किया है जुरेल ने

जी हां, ध्रुव जुरेल ने इस साल ही सीनियर टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया है, जहां उनका डेब्यू टेस्ट प्रारूप के जरिए हुआ था और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वहीं टीम इंडिया से खेलते हुए उनका प्रदर्शन दमदार रहा, साथ ही अब वो हर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने जाते हैं, लेकिन उनको पंत के कारण खेलने का मौका नहीं मिलता है। अब देखना अहम होगा की क्या BGT के लिए वो अंतिम 11 में चुने जाते हैं या नहीं। वैसे वो टीम इंडिया से 19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...