Skip to main content

ताजा खबर

ब्रैंडन मैकुलम को ECB ने अपना व्हाइट बॉल कोच नियुक्त किया, बेन स्टोक्स ने की दिग्गज की जमकर प्रशंसा

ब्रैंडन मैकुलम को ECB ने अपना व्हाइट बॉल कोच नियुक्त किया बेन स्टोक्स ने की दिग्गज की जमकर प्रशंसा

Brendon McCullum and ben stokes (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम को हाल ही में इंग्लैंड व्हाइट बॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। बता दें, ब्रैंडन मैकुलम के कार्यकाल में अभी तक इंग्लैंड टेस्ट टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका रिजल्ट सकारात्मक रहा है।

यही वजह है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का भी मुख्य कोच नियुक्त किया है। इसी के साथ इंग्लैंड के टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रैंडन मैकुलम को उनकी नई भूमिका के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि ब्रैंडन मैकुलम के मुख्य कोच के नियुक्त हुए जाने से पहले इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 17 मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की थी। हालांकि उनके कार्यकाल में टीम ने 28 टेस्ट में 19 में जीत दर्ज की है।

ब्रैंडन मैकुलम के कार्यकाल में इंग्लैंड टेस्ट टीम को आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है और यह उनके लिए काफी सकारात्मक भी रहा है। अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भी ब्रैंडन मैकुलम अपनी कोचिंग की छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

ब्रैंडन मैकुलम की नई भूमिका को लेकर बेन स्टोक्स ने स्काई स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मुझे लगता है कि इंग्लिश क्रिकेट के लिए यह बहुत ही अच्छी बात है। ब्रैंडन मैकुलम के आने से टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ गया है और साथ ही सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी पहले से निखर गया है। अब व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी इंग्लैंड टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के प्रदर्शन को देखने के लिए मैं बेताब हूं: बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि, ‘मैं इस चीज को देखने के लिए काफी बेताब हूं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम अब कैसा प्रदर्शन करती है। ब्रैंडन मैकुलम काफी अच्छे इंसान और सर्वश्रेष्ठ कोच है। ब्रैंडन और जोस बटलर की जोड़ी अब कमाल करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह चुनौती इसलिए ली होगी क्योंकि उन्हें खुद यह बात पता है कि उनके आने से टीम में काफी फर्क आएगा और एक कोच के रूप में वो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Baz खेल को लेकर काफी गंभीर रहते हैं और वो टीम का प्रोत्साहन भी शानदार तरीके से करते हैं। यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए बहुत ही बड़ी बात होने वाली है कि ब्रैंडन मैकुलम दोनों टीमों की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।’

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...