Skip to main content

ताजा खबर

ब्रिसबेन टेस्ट में शतक लगाते ही इस एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली, गावस्कर-कुक की कर सकते हैं बराबरी 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। तो वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने, ऑफ-स्टंप लाइन के साथ अपने संघर्ष को दूर करने और मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चार शतक बनाने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया है। तो वहीं अगर विराट ब्रिसबेन मैदान पर शतक लगाते हैं, तो वह एक खास एलीट क्लब में भी शामिल हो सकते हैं।

इस क्लब में शामिल हो सकते हैं Virat Kohli

गौरतलब है कि जारी बीजीटी सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। यह कोहली का ऑस्ट्रेलिया में 7वां शतक था। इस शतक के साथ वह देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विजिंटिंग बल्लेबाज बन गए थे। कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था।

तो वहीं अगर कोहली ब्रिसबेन मैदान पर शतक लगा लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख मैदान (एडिलेड, पर्थ, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन) पर शतक लगाने वाले कुछ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले इन पांच मैदानों पर सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक शतक जमा चुके हैं।

दूसरी ओर, इस मैच से पहले कोहली को लेकर गावस्कर ने आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए कहा- अगर वह ब्रिस्बेन में शतक बनाते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा। यह एक प्रोत्साहन है और साथ ही आप जानते हैं कि यदि आप ब्रिस्बेन में शतक बनाते हैं तो आप एक क्लब में शामिल हो जाते हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में हर जगह शतक बनाने वाला क्लब है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि विराट कोहली ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...