Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले उस्मान ख्वाजा ने मारा टीम इंडिया को ताना, सुने उनका भड़काऊ बयान

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले उस्मान ख्वाजा ने मारा टीम इंडिया को ताना सुने उनका भड़काऊ बयान

Usman Khawaja. (Image Source: Instagram)

क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और भारत का दबदबा काफी ज्यादा है और यही कारण है कि दोनों टीमें एक दूसरे से सबसे बेस्ट के खिताब के लिए प्रतिद्वंद्विता करते रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड था और इन दोनों टीमों के बीच Ashes सीरीज जब खेली जाती है तो अलग ही माहौल होता है। लेकिन अब धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जानी वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी काफी प्रचलित हो रही है।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को लगातार 2 बार इस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। और यह तीसरी बार होगा जब टीम इंडिया आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस ट्रॉफी को जीत कर हैट्रिक लगा सकती है। इसी तरह दोनों टीमें क्रिकेट जगत में टॉप पर होने के कारण भी इस मुकाबले को बेहद ही रोमांचक बना देती हैं। यह सीरीज दोनों देशों के बीच मान-सम्मान की लड़ाई जैसा है। ।

उस्मान ख्वाजा के बयान से ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच गर्मा-गर्मी शुरू 

उस्मान ख्वाजा की हालिया टिप्पणी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) की आगामी सीरीज के लिए माहौल को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को किसी भी प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया को हराने से खास संतुष्टि मिलती है।

उस्मान ख्वाजा ने कहा, “हम वास्तव में पिछले दो वर्षों से दुनिया की नंबर एक और नंबर टू टीमें हैं। हम (ऑस्ट्रेलिया और बहरत) पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी एक साथ थे। हमारी प्रतिद्वंद्विता हमेशा से बड़ी रही है। मैं इसे सम्मान के संकेत के रूप में लेता हूं, और मुझे पता है कि भारतीयों को किसी भी प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया को हराने से बहुत खुशी मिलती है।”

उन्होंने आगे कहा, “ऑस्ट्रेलिया की कई वर्षों से विश्व क्रिकेट में एक दबदबे वाली टीम होने की परंपरा रही है, और यह प्रतिष्ठा अब खतरे में है। मुझे लगता है कि भारतीयों के लिए हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया को हराना एक खास उपलब्धि रही है। और हाल के समय में, खासकर जब से आईपीएल और भारतीय क्रिकेट का उदय हुआ है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह प्रतिद्वंद्विता और भी महत्वपूर्ण हो गई है। विशेष रूप से तब से जब से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पिछली दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया में हराया है, तब से इसका मतलब और भी ज्यादा हो गया है।”

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 की यह सीरीज दोनों देशों के लिए न केवल प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद रोमांचक खेल अनुभव भी साबित होगी। भारतीय टीम अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी को पुनः प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...