
David Warner (Pic Source-Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की यही इच्छा है कि वो टीम इंडिया के खिलाफ होने वाली आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए। बता दें कि, डेविड वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल जनवरी महीने में सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
हालांकि एक बार फिर से अनुभवी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ओपनर के रूप में शानदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 8 पारी में 28 के ऊपर के औसत से सिर्फ 171 रन बनाए हैं। यही नहीं चयन समिति के मुख्य जॉर्ज बेली ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि स्टीव स्मिथ को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।
डेविड वॉर्नर ने कोड स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मैं हमेशा ही उपलब्ध हूं बस यही चाहता हूं कि कोई मुझे कॉल करें। इस चीज को लेकर मैं हमेशा ही गंभीर रहा हूं। अगर ऑस्ट्रेलिया टीम को आगामी सीरीज में मेरी जरूरत पड़ती है तो मैं बहुत ही खुश हो जाऊंगा। यही नहीं मैं अगले शील्ड मैच में भी खुशी से खेलूंगा और जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहूंगा।’
अगर टीम मैनेजमेंट को किसी की जरूरत है तो मेरा हाथ हमेशा ही ऊपर रहेगा: डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने आगे कहा कि, ‘मैंने संन्यास लेने का फैसला सही लिया था और मैं इसे अच्छी तरह से खत्म करना चाहता था। लेकिन अगर टीम को मेरी जरूरत होगी तो मैं हमेशा ही उपलब्ध रहूंगा और मेरा हाथ भी ऊपर रहेगा। मैं इससे बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं होऊंगा।’
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस समय चोटिल है और उनके टीम इंडिया के खिलाफ खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। यही नहीं अगर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें टीम इंडिया को आगामी टेस्ट सीरीज में हराना होगा। अभी ऑस्ट्रेलिया ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है लेकिन बहुत जल्द वो टीम का ऐलान कर सकते हैं।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

