Skip to main content

ताजा खबर

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भिड़े दिग्गज, रिकी पोंटिंग को रवि शास्त्री ने दिया करार जवाब

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भिड़े दिग्गज, रिकी पोंटिंग को रवि शास्त्री ने दिया करार जवाब

Border-Gavaskar Tests Series (Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज में से एक है। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट एक्स्पर्ट्स अभी से ही अपनी राय रख रहे हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस कतार में शामिल हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने सोमवार को इस सीरीज को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीत सकता है। साथ ही यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करेगी। उनके इस बयान के बाद टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी अपनी राय साझा की है या यूं कहें की रिकी पोंटिंग पर पलटवार किया है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा

भारतीय क्रिकेट टीम साल के अंत में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। रवि शास्त्री का मानना ​​है कि भारतीय टीम एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीतेगी।

बता दें कि, भारत ने पिछली दोनों सीरीज जीतकर इतिहास रचा था। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। इसपर बोलते हुए उन्होंने कहा, ”इसके बजाय भारत बॉर्डर गावस्कर सीरीज पर कब्जा करेगा।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत लगाएगा जीत की हैट्रिक: रवि शास्त्री 

इस बार बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया नए कोच के साथ उतरेगी। शास्त्री ने कहा कि टीम इंडिया कंगारुओं की धरती पर सीरीज जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर आश्वस्त है।

आईसीसी से बात करते हुए शास्त्री ने दिया ये बयान कि-

“जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी है। आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी और कुछ अच्छी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ भी है। इस सीरीज के शुरू होने के लिए बेताब हैं और मुझे लगता है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत की हैट्रिक लगा सकती है।”

 ‘”यह एक बेहतरीन सीरीज होने जा रही है और भारत के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका है क्योंकि उनके गेंदबाज फिट हैं। अगर वे अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर हरा सकते हैं।”

हालांकि, शास्त्री ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...