
Abhinav Manohar (Image Credit- Twitter X)
कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बल्लेबाज अभिनव मनोहर (Abhinav Manohar) ने आईपीएल में अपने घरेलू ग्राउंड पर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि 30 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी फिलहाल साल 2022 से गुजरात टाइटंस (GT) का हिस्सा हैं।
टीम के साथ पहले सीजन में मनोहर ने कुछ तेजतर्रार पारियां खेली थी, और टीम को पहला टाइटल जिताने में योगदान दिया था। इसके बाद अगले साल जब टीम उपविजेता रही, तो भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, साल 2024 आईपीएल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। इस सीजन उन्हें GT के लिए कुल दो मैच ही खेलने को मिले।
तो वहीं अब जब आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन सिर पर है, और टीमों को 31 अक्टूबर से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। इस बीच अभिनव मनोहर ने आरसीबी के लिए आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की है।
अभिनव मनोहर ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही विजडन के साथ एक इंटरव्यू में अभिनव मनोहर ने कहा- बैंगलोर का लड़का होने के नाते, RCB के लिए खेलना अच्छा होगा। पिछले कुछ वर्षों में, कुछ मैच जीटी की ओर से मैं बेंगलुरू खेलने आया।
लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला, और मैं वास्तव में चाहता हूं कि मैं खेला होता, क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इस विकेट को अच्छी तरह से जानता हूं, और यह एक बल्लेबाजी ट्रैक है। आईपीएल में बैंगलोर में खेलना किसी भी बल्लेबाज का सपना होगा, क्योंकि यहां छक्का मारना बहुत आसान है, मैदान काफी छोटा है।
अभिनव मनोहर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि अपनी घरेलू टीम के लिए भी खेलना बहुत अच्छा होगा। चलो देखते हैं। मेरा मतलब है, नीलामी की गतिशीलता बहुत अजीब है, और आप नहीं जानते कि आप किस टीम में जा रहे हैं। इसलिए, मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि मुझे उस टीम में जाने का मौका मिले, जिसके लिए मुझे खेलने का मौका मिले, बस इतना ही।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

