Skip to main content

ताजा खबर

बेहतर भविष्य के लिए अपने बल्लेबाजी स्टाइल में कोई बदलाव न करें सूर्यवंशी: शिखर धवन

Shikhar Dhawan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Shikhar Dhawan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारत के पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने, 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। पूर्व दिग्गज ने इस युवा खिलाड़ी के बाउंड्री लगाने के आत्मविश्वास और बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते समय उनके माइंडसेट की तारीफ की।

गौरतलब है कि सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली है। युवा खिलाड़ी पुरुषों के T20I में अर्धशतक लगाने वाला सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। ​​जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में उन्होंने 151 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने इस सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की।

सूर्यवंशी को लेकर शिखर धवन की प्रतिक्रिया

हाल में ही शिखर धवन ने इकाॅनोमिक्स टाइम्स के हवाले से कहा- “वह बहुत शानदार बैटिंग कर रहे हैं। 15 या 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है, चाहे वह IPL में खेल रहे हों। लेकिन जिस तरह से वह चौके और छक्के लगाते हैं, वह कमाल की बात है। हुनर ​​होना एक बात है, लेकिन उसके लिए हिम्मत होना और वह भी 15 साल की उम्र में – बहुत बड़ी बात है। और मुझे यकीन है कि उनका वर्तमान भी बहुत अच्छा है और भविष्य भी बहुत शानदार होगा। बस वह अपना माइंडसेट न बदलें”

अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंंशी?

बता दें कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को 23 जून से शुरू होने वाले फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम में शामिल किया गया है। इस टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे, जबकि सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। देखने लायक बात होगी कि इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...