Skip to main content

ताजा खबर

“बेहतरीन… हमें जो चाहिए था उसका 90%…”, IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद बोलीं PBKS की ओनर प्रीति जिंटा

Preity Zinta (Photo Source: Punjab Kings/X)

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने एक मजबूत स्क्वॉड तैयार कर लिया है। मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने सिर्फ शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया था। पंजाब 110.5 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी और श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढ़ेरा और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। अगर पूरे सीजन के दौरान यह खिलाड़ी फॉर्म में रहते हैं तो पंजाब के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का बड़ा मौका रहेगा।

इस बीच, पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने कहा कि, ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजी नए खिलाड़ियों के साथ खुश हैं क्योंकि उन्हें 90 प्रतिशत खिलाड़ी मिल गए हैं जो वे चाहते थे।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद प्रीति जिंटा ने कही यह बात-

25 नवंबर को सउदी अरब, जेद्दा में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन खत्म होने के बाद प्रीति जिंटा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

हम बिलकुल नए सिरे से शुरुआत करना चाहते थे, कुछ सफल और कुछ असफल, लेकिन उनमें से ज्यादातर वही थे जो हम चाहते थे। कोई भी ऑक्शन ऐसी नहीं होती जहां आपको लगे कि ये वो नाम हैं जो हम 100 प्रतिशत चाहते हैं। अगर आप 90 प्रतिशत से ज्यादा पा सकते हैं, तो यह एक बेहतरीन ऑक्शन है। और हमें जो चाहिए था उसका लगभग 90% मिला।

प्रीति जिंटा ने यह भी बताया कि फ्रेंचाइजी अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और नेहल वढ़ेरा जैसे भारतीय खिलाड़ियों के स्क्वॉड में होने से काफी ज्यादा खुश हैं।

हां, वे वापस आ गए हैं, और मैं बहुत-बहुत उत्साहित हूं। अर्शदीप सिंह पंजाबी लड़का है, हरप्रीत बरार, नेहल वढेरा और ऐसे बहुत से लोग हैं। एक चीज जो हम निश्चित रूप से चाहते थे, वह थी एक बिलकुल नई टीम, एक बिलकुल नया दृष्टिकोण। लेकिन हम अपने कैचमेंट एरिया से भी खिलाड़ी चाहते थे।

IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड-

श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, नेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...