Skip to main content

ताजा खबर

‘बेवकूफ तू नहीं है, बेवकूफ मैं हूं’- जब दीपक चाहर पर गुस्से से लाल हुए थे एमएस धोनी

बेवकूफ तू नहीं है बेवकूफ मैं हूं- जब दीपक चाहर पर गुस्से से लाल हुए थे एमएस धोनी

MS Dhoni & Deepak Chahar (Photo Source: Getty images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर शांत और संयमित व्यवहार के लिए जाना जाता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी मौके आए हैं जब पूर्व भारतीय कप्तान ने अपना आप खोया है और जमकर अपने गुस्से का इजहार किया। सीएसके के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने ऐसी ही एक घटना के बारे में खुलासा किया है, जब दीपक चाहर को एमएस धोनी से डांट पड़ी थी।

मोहित शर्मा ने यूट्यूब चैनल 2 स्लॉगर्स पर बात करते हुए बताया कि आईपीएल 2019 में दीपक चाहर ने धोनी की सलाह नहीं मानी थी। इसके कारण उन्हें धोनी के गुस्से का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि धोनी ने चाहर से एक खास मैच में नकल बॉल न डालने को कहा था, क्योंकि गर्मी के कारण पसीना बहुत हो रहा था, जिस वजह से गेंद हाथ से फिसल रही थी।

जब दीपक चाहर पर गुस्से से लाल हुए थे एमएस धोनी

मोहित शर्मा ने कहा था कि, “2019 में हम चेन्नई में खेल रहे थे। यह बहुत गर्म और उमस भरा था। दीपक चाहर ने नकल बॉल फेंकी, जो एक फुल टॉस बन गई। माही भाई ने उन्हें नकल बॉल न फेंकने के लिए कहा। कुछ गेंद के बाद, उन्होंने एक बार फिर नकल बॉल फेंकी, जो एक ऊंची फुल-टॉस थी जो बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल गई।”

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे बताया कि, ‘माही भाई उनके पास आए, दीपक के कंधे पर हाथ रखा, उससे कुछ बातें कीं और वापस चले गए। जाहिर है हमें पता नहीं था। इसलिए जब मैच खत्म हुआ, तो हमने पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने कहा, ‘तुम्हें पता है उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कुछ बढ़िया बातें (संभवतः गालियां) कहीं, और फिर उन्होंने कहा कि ‘बेवकूफ़ तू नहीं है, बेवकूफ़ मैं हूं। तो यह एक ऐसी कहानी है जिसे हम हमेशा याद रखते हैं।’

मोहित शर्मा ने 4 साल सीएसके के लिए खेला है। पहले उन्होंने साल 2013 से 2015 तक पीली जर्सी के लिए अपनी सेवाएं दी। इसके बाद मोहित ने 2019 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला। सीएसके की तरफ से खेलने के दौरान मोहित ने 57 विकेट झटके हैं। हालांकि फिलहाल मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस का हिस्सा है। वे 3 साल से इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...