

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक को टीम का अगला टेस्ट कप्तान बनाने का समर्थन किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद, स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।
इसके बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्टोक्स का मानना है कि हैरी ब्रूक इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें ही कप्तानी मिलनी चाहिए।
उपकप्तान से कप्तान बनने का स्वाभाविक सफर
स्टोक्स ने कहा कि किसी खिलाड़ी को उपकप्तान बनाना सिर्फ एक औपचारिक फैसला नहीं होता। इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन उसे भविष्य का कप्तान मानता है। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी लंबे समय तक जो रूट के साथ उपकप्तान रहे और बाद में कप्तान बने। इसलिए हैरी ब्रूक का कप्तानी संभालना भी एक स्वाभाविक कदम होगा।
हालांकि, स्टोक्स ने यह भी स्पष्ट किया कि जब वह दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे और जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाया गया था, तब उस फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय टीम प्रबंधन ने लिया था।
स्टोक्स ने हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्रूक ने अभी तक सिर्फ 38 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। उनके अनुसार, किसी खिलाड़ी को उपकप्तान तभी बनाया जाता है, जब उसमें टीम को आगे ले जाने की क्षमता हो।
स्टोक्स ने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से ब्रूक का प्रदर्शन और निखर सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनसे अगले टेस्ट कप्तान का नाम पूछा जाए, तो वह अपना “100 प्रतिशत समर्थन” हैरी ब्रूक को देंगे।
हैरी ब्रूक फिलहाल इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैं और 1 जुलाई से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे। वहीं, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नया कप्तान चुनना है। ब्रूक के अलावा जो रूट, जैकब बेथेल, बेन डकेट और ओली पोप के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, स्टोक्स ने साफ कर दिया है कि उनकी पहली पसंद हैरी ब्रूक ही हैं।
ENG vs IND 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए पूर्व सेलेक्टर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, सूर्यवंशी को नहीं दी जगह
बेंगलुरु शिफ्ट हुए हार्दिक पांड्या, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बना सकते हैं स्थाई ट्रेनिंग सेंटर
ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
30 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

