Skip to main content

ताजा खबर

बेन स्टोक्स ने गलती की, लेकिन उन्हें टेस्ट कप्तान के पद से नहीं हटाया जाना चाहिए: माइकल वॉन

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)
Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच बेन स्टोक्स और नाइटक्लब विवाद इन दिनों काफी गर्माया हुआ है। इंग्लिश ऑलराउंडर को लेकर पूर्व क्रिकेटर और खेल के जानकार अपनी-अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, इस बीच बेन स्टोक्स को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन का साथ मिला है। वाॅन ने कहा कि भले ही स्टोक्स ने टीम प्रोटोकाॅल का उल्लंघन किया है, लेकिन उन्हें टेस्ट कप्तानी से नहीं हटाया जाना चाहिए।

बेन स्टोक्स के सपोर्ट में उतरे माइकल वाॅन

हाल में ही टेलीग्राफ में लिखे अपने एक काॅलम में पूर्व कप्तान ने कहा- “हां, बेन स्टोक्स ने कर्फ्यू प्रोटोकाॅल तोड़ा। हां, उनसे गलती हुई। लेकिन क्या इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर उन्हें हटाने के लिए यह काफी वजह है? मुझे ऐसा नहीं लगता। ईसीबी को इतना हिम्मतवाला और मजबूत होना चाहिए कि वह वही करे जो उसे सही लगे। अगर वे उसे हटाना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन इस मामले में मैं उस फैसले से सहमत नहीं हूं।”

दूसरी ओर, पूर्व कप्तान का मानना ​​है कि फैसले में हुई किसी गलती की वजह से तुरंत कप्तानी नहीं छिननी चाहिए, खासकर तब जब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की हालिया कामयाबी में बेन स्टोक्स की अहम भूमिका रही हो।

क्या है नाइट क्लब विवाद?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए, बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने सोमवार की सुबह टीम के लिए तय आधी रात के कर्फ्यू नियम को तोड़ा। इसके बाद सारासेन्स नाइट क्लब में दोनों खिलाड़ी गए, तो वहां पर उनकी टोटोआ औवा नाम के रग्बी प्लेयर से झड़प हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्टोक्स और रग्बी प्लेयर के बीच हाथापाई को देखा जा सकता है।

रग्बी खिलाड़ी टोटोआ औवा ने इंग्लैंड के सिक्योरिटी स्टाफ के एक सदस्य को मारा, तब ये दोनों खिलाड़ी वहाँ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद सिक्योरिटी स्टाफ का सदस्य घायल हो गया और उसे मेडिकल इलाज की जरूरत पड़ी।

इस बीच, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार शाम को पुष्टि की कि वह टीम के नियमों के उल्लंघन की जाँच कर रहा है, जबकि क्रिकेट रेगुलेटर भी स्टोक्स और एटकिंसन की जाँच कर रहा है। साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। स्टोक्स की गैर-मौजूदगी में जो रूट को अंतरिम कप्तान बनाया गया है।

আরো ताजा खबर

India A vs Afghanistan A: अफगानिस्तान ‘ए’ को मिला बारिश का सहारा, DLS मेथड से इंडिया ‘ए’ को 4 रन से हराया

India A vs Afghanistan A: Afghanistan A stun India A with assist from rain (image via X) श्रीलंका में 2026 में हो रही ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के तहत, गुरुवार 11...

ICC Men’s ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन शुरू होगा टूर्नामेंट

ICC Men’s ODI World Cup (Image Credit- Twitter X) आईसीसी मैन्स वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें इस बार यह आगामी टूर्नामेंट साउथ...

भारतीय टीम में खेलेगा एक और द्रविड़: अंडर-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की हुई एंट्री

Rahul Dravid’s son Anvay included in India U-19 squad (image via X) भारत के महान पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को गुरुवार (11 जून) को...

11 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘वैभव सूर्यवंशी भी अब पंत से आगे निकल गए हैं’ – सैयद किरमानी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को सुधार करने की दी सलाह दुस्तान...