
Rohit Sharma And Ritika Sajdeh (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma एक बार फिर से पिता बन गए हैं, जहां उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद रोहित के परिवार को हर कोई बधाई दे रहा है, इस बीच जूनियर हिटमैन के आने के बाद रोहित का भी पहला रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
टीम इंडिया के साथ जुड़ने पर नहीं आई है कोई अपडेट
दूसरी ओर अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं, लेकिन Rohit Sharma निजी कारणों के चलते टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। वहीं अब उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दे दिया है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शायद ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं और पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं। लेकिन फिलहाल इसे लेकर बोर्ड या फिर रोहित की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आई है। वैसे दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 तारीख से शुरू होगा।
अपने बेटे को लेकर Rohit Sharma ने शेयर किया खास पोस्ट
*Rohit Sharma की वाइफ रितिका ने 15 तारीख को दिया है बेटे को जन्म।
*जिसके बाद रोहित ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
*हिटमैन ने शेयर की है एक एनिमेटेड तस्वीर, जिसमें उन्होंने अपना परिवार दिखाया।
*साथ ही तस्वीर में लिखा है FAMILY- The One Where We Are Four
Rohit Sharma का ये सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा है काफी वायरल
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी की रोहित के बेटे को लेकर बात
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
SKY की कप्तानी में फिर से भारतीय टीम ने जीती सीरीज
एक तरफ रोहित फिर से पिता बने 15 तारीख को, दूसरी ओर इस तारीख को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती। जहां SKY की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से टी20 सीरीज जीती है, वहीं इस सीरीज के आखिरी मैच में संजू और तिलक ने शतक लगाया था और पूरी सीरीज में 280 रन बनाने वाले तिलक को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला है।
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर संशय, 13 मार्च को होगा आखिरी फैसला
टी20 विश्व कप जीत के बाद दिवंगत पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह
IPL 2026 Schedule: पहले 20 मैचों के लिए हुआ शेड्यूल जारी, जानें वेन्यू, टाइमिंग और बहुत कुछ
IPL 2026: पांच खिलाड़ी जो आगामी सीजन में ऑरेंज कैप जीत सकते हैं

