Skip to main content

ताजा खबर

बेटे के जन्मदिन पर हद से ज्यादा इमोशनल हुए Shikhar Dhawan, पोस्ट के जरिए बताई दिल की बात

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan के जीवन में एक समय ऐसा आया था, जब वो निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं उन्होंने अपने तलाक को लेकर मीडिया में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन वो अपने बेटे के बारे में बात करते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है गब्बर की तरफ से।

काफी पहले एक बड़ा खुलासा किया था Shikhar Dhawan ने

जी हां, काफी समय पहले सोशल मीडिया के जरिए Shikhar Dhawan ने एक बड़ा खुलासा किया था, जो उनके बेटे जोरावर से जुड़ा था। धवन ने बताया था कि उनको अपने बेटे से मिले कई साल हो गए हैं, साथ ही अब तो उनकी जोरावर से फोन पर या वीडियो कॉल पर भी बात नहीं होती है और उनको हर जगह से ब्लॉक किया हुआ है। जिसके बाद गब्बर का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था और अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया था।

Shikhar Dhawan बेटे को लेकर फिर हुए इमोशनल

*अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर Shikhar Dhawan ने शेयर किया भावुक पोस्ट।
*इस पोस्ट में धवन और उनके बेटे जोरावर की काफी सारी क्यूट तस्वीरें शामिल हैं।
*साथ ही शिखर धवन ने अपने बेटे के लिए काफी ज्यादा प्यारा कैप्शन लिखा है ।
*चाहे कितनी भी दूरी क्यों न हो, लेकिन आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे- शिखर धवन।
*आगे उन्होंने लिखा- आपको पागलपन, प्यार और खुशियों से भरे साल की शुभकामनाएं।

आप भी देखो Shikhar Dhawan का सुपर वायरल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

गब्बर की मजेदार रील्स फैन्स को हद से ज्यादा पसंद आती है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

इस साल काफी बड़ा फैसला लिया था शिखर धवन ने

जी हां, साल 2024 में शिखर धवन ने काफी बड़ा फैसला लिया था, जो उनके क्रिकेट करियर से जुड़ा था। दरअसल, इस साल धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था, साथ ही अब वो आपको IPL में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वैसे शिखर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2022 में खेला था और उसके बाद उनको फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका नहीं मिला। दूसरी ओर धवन ने संन्यास के बाद LLC के अलावा नेपाल लीग भी खेला है हाल ही में।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...