Skip to main content

ताजा खबर

बेंजामिन स्लीमन ने पकड़ा क्रिकेट के इतिहास का सबसे अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे आश्चर्यचकित

बेंजामिन स्लीमन ने पकड़ा क्रिकेट के इतिहास का सबसे अविश्वसनीय कैच, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे आश्चर्यचकित

Benjamin Sleeman (Pic Source-X)

इंग्लैंड की एक चैरिटी टूर्नामेंट Bunbury Festival में 11 अगस्त को बेंजामिन स्लीमन ने फील्डिंग करते समय एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़ा। इस कैच को देख बल्लेबाजी टीम के खिलाड़ी भी दंग रह गए। यही नहीं बेंजामिन स्लीमन के इस कैच की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

बता दें, बेंजामिन स्लीमन 14 साल के हैं जो समरसेट क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं। उनकी टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैच की वीडियो को साझा किया। Cornwall U14 Boys vs Somserset Wyverns के बीच यह मुकाबला खेला गया था।

इंग्लैंड के समरसेट क्रिकेट क्लब ने बेंजामिन स्लीमन के कैच का वीडियो अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है जिसमें देखा जो सकता है कि वो लॉन्ग ऑन की तरफ फील्डिंग कर रहे थे। इसी बीच स्पिनर की गेंद पर बल्लेबाज ने एक बेहद ही तगड़ा शॉट मारा जिसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी।

ऐसे में गेंद को हवा में देखकर बेन स्लीमन ने तेजी से दौड़ लगाई और फिर अचानक से लंबी कूद मारकर हवा में उड़ते हुए गेंद को बेहतरीन तरीके से लपक लिया। जब उन्होंने यह कैच पकड़ा तब वो पूरी तरह हवा में थे। इसके बाद वो जमीन पर भी गिरे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा।

यह रही वीडियो:

समरसेट ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘बेंजामिन स्लीमन के इस अविश्वसनीय कैच को देखें।’

यह एक चैरिटी मुकाबला था और इसका स्कोरबोर्ड उपलब्ध नहीं है और यही वजह है की दोनों टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज के बारे में ज्यादा पता नहीं है। समरसेट इस समय इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 में भाग ले रहा है। बेंजामिन स्लीमन को लेकर सभी का यही मानना है कि वो अभी काफी युवा है और अगर वो ऐसे ही आगे भी प्रदर्शन करते हैं तो बहुत जल्द उन्हें सीनियर टीम की ओर से भी खेलते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...