Skip to main content

ताजा खबर

बेंगलुरु में विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में अब सिर्फ सचिन से हैं पीछे

बेंगलुरु में विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में अब सिर्फ सचिन से हैं पीछे
Virat Kohli (Photo Source: X)भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वे भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, 8 साल के बाद वे नंबर तीन पर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करने उतरे तो बुरी तरह फेल हो गए।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनका खाता तक नहीं खुला। इस मैदान पर वे 15 साल से अधिक समय से आईपीएल खेल रहे हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक मैच की पहली पारी में उनका शून्य पर आउट होना उनके जैसे बड़े प्लेयर के लिए अच्छी बात नहीं है।

बता दें कि, विराट कोहली आज भारत के लिए 536वां इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। एमएस धोनी ने टीम इंडिया के लिए 535 मुकाबले खेले हैं। इस तरह विराट कोहली अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी से आगे निकल गए, लेकिन विराट अभी भी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से 128 मुकाबले पीछे हैं।

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 664 मैच खेले हैं। चौथे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 504 मुकाबले खेले हैं और रोहित शर्मा लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जो अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 486 मुकाबले खेल चुके हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले प्लेयर

664 मैच – सचिन तेंदुलकर

536 मैच – विराट कोहली

535 मैच – एमएस धोनी

504 मैच – राहुल द्रविड़

486 मैच – रोहित शर्मा

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर तीन पर उतरे क्योंकि शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। इस वजह से विराट को नंबर तीन पर खेलना पड़ा। साल 2016 के बाद पहली बार विराट कोहली इस नंबर पर खेलने उतरे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। विराट कोहली को विल ओराउर्की ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...