Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह-मलिंगा नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करने से डरते थे माइकल हसी, खुद किया बड़ा खुलासा

बुमराह-मलिंगा नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करने से डरते थे माइकल हसी, खुद किया बड़ा खुलासा

Michael Hussey (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज माइकल हसी ने हाल ही में अपने करियर के सबसे खतरनाक गेंदबाज का नाम उजागर किया है। हसी ने द ओवरलैप क्रिकेट के माध्यम से बताया कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का सामना करना इतना मुश्किल था कि उन्हें सचमुच अपनी जान का डर लगने लगा था।

हसी ने स्टेन के साथ-साथ विश्व और श्रीलंका क्रिकेट के स्पिन लीजेंड मुथैया मुरलीधरन को भी उन दो गेंदबाजों में शामिल किया जिन्होंने उन्हें उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा परेशान किया था। यह दोनों ही गेंदबाज़ अपनी टीम के हुकुम के इक्के थे और बड़े मुकाबलों में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते थे।

डेल स्टेन पर दिया हसी ने बड़ा बयान

हसी ने 2009 में डरबन के किंग्समीड में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के एक विशेष पल को याद किया। उस समय पिच में खतरनाक उछाल था, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन पहले ही दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चोटिल कर चुके थे। हसी उस समय क्रीज पर संघर्ष कर रहे थे और खुद को बचाए रखने की कोशिश कर रहे थे।

हसी ने खुलासा किया कि तभी उन्होंने डेल स्टेन को कप्तान पर चिल्लाते हुए सुना। स्टेन ने कहा, “स्किप, मुझे गेंद दो। मैं इसे आउट नहीं करना चाहता, मैं इसे बस मार डालना चाहता हूँ।” इसके बाद, जैसा कि स्टेन ने वादा किया था, उन्होंने बाउंसर पर बाउंसर की बरसात कर दी। हसी ने उस भया से भरे पल को याद करते हुए बताया कि गेंद उनके हेलमेट के ग्रिल पर, कंधे पर और बगल के नीचे लगी। उन्होंने कहा, “मैं अपने पैरों से खून बहता हुआ महसूस कर सकता था।”

उस समय उन्हें लगा कि वह सचमुच ‘काम से गए’। अपने करियर के दौरान, डेल स्टेन ने टेस्ट मैचों में हसी को सात बार आउट किया और उनके खिलाफ हसी का औसत सिर्फ 12.71 रहा। यह इस बात को साबित करता है कि स्टेन ने हसी पर मनोवैज्ञानिक और तकनीकी दोनों तरह से अपना दबदबा बनाए रखा था।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...