Skip to main content

ताजा खबर

“बुमराह भाई हमारे ब्रह्मास्त्र है”- आकाशदीप ने अपने हालिया इंटरव्यू में जमकर की बुमराह की तारीफ

Jasprit Bumrah & Akash Deep (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया  के युवा पेसर आकाशदीप को हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दो मैचों में खेलने का मौका मिला।उन दो मैचों में आकाश ने अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया। तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान हुई कई दिलचस्प किस्से साझा किये। इस दौरान आकाशदीप ने कप्तान रोहित शर्मा की भी तारीफ की, जो अपने खराब फॉर्म की वजह से लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं।

वहीं आकाशदीप बुमराह के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि बुमराह के साथ गेंदबाजी करने से काफी कुछ सीखने को मिला। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान आकाश दीप ने कहा ,‘‘ रोहित भैया को मुझ पर काफी भरोसा था कि मैं कभी भी विकेट ले सकता हूं। वो बोलते हैं कि मुझको लगता है कि तुम हर गेंद पर विकेट ले सकते हो। मुझे यही कहा गया कि अगर विकेट नहीं भी मिलते हैं तो रन गति को रोकना है।’’

जसप्रीत बुमराह देखकर काफी कुछ सीखा जा सकता है: आकाशदीप 

दुनिया के बेस्ट फ़ास्ट बॉलर बुमराह के साथ गेंदबाजी करने से आकाशदीप को  काफी कुछ सिखने को मिला। उन्होंने कहा ,‘‘ उसे देखकर काफी कुछ सीखा जा सकता है। वह मुझे बताते रहते थे जिससे मेरे लिये गेंदबाजी करना आसान हो गया।’’ उन्होंने कहा ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने से उन्होंने काफी कुछ सीखने को मिला।

तेज गेंदबाज ने आगे कहा, ”बुमराह भाई हमारे ब्रह्मास्त्र की तरह हैं। उनके स्पेल हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थे। हर दौर में एक बेहतरीन खिलाड़ी होता है और टीम इंडिया के लिए इस समय बुमराह का दौर है। जो भी वह छूते हैं सोना हो जाता है। टीम को उनके काफी भरोसा और विश्वास है। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है जो किसी भी स्थिति या परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

वह बल्लेबाजों को परेशान करता है और उन्हें वापस भेजता है। वह अच्छी तरह जानता है कि प्रत्येक बल्लेबाज को कहां और कैसे गेंदबाजी करनी है। उसके लिए कार्यभार प्राथमिकता नहीं है; टीम प्राथमिकता है।

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...