Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह को नजरअंदाज कर BCCI ने शुभमन गिल को नियुक्त किया भारत का टेस्ट कप्तान

बुमराह को नजरअंदाज कर BCCI ने शुभमन गिल को नियुक्त किया भारत का टेस्ट कप्तान

Shubman Gill (Photo Source: X)

बीसीसीआई ने शनिवार, 24 मई को इंग्लैंड दौरे के टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। शुभमन की कप्तानी में अब भारतीय टेस्ट टीम के एक नये युग की शुरुआत होने वाली है।

आपको बता दें, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली थी। लेकिन बोर्ड ने बुमराह को नजरअंदाज करते हुए शुभमन पर ज्यादा भरोसा जताया है।

टी20 में भारत की कप्तानी कर चुके हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल टी20 सीरीज में पहले भारतीय टीम की अगुआई कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से अब वह टेस्ट कप्तान रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। गिल की कप्तानी में भारत एक बार फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में हार के बाद भारत लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने से चूका था। बता दें, 2021 और 2023 के WTC फाइनल में भारत की कप्तानी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की थी। इन दोनों ही मैचों में भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टेस्ट क्रिकेट में कैसा है गिल का प्रदर्शन

शुभमन गिल ने भारत के लिए 59 टेस्ट पारियों में 35.05 के औसत से 1893 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 7 अर्धशतक शामिल है। इंग्लैंड में गिल तीन टेस्ट खेल चुके हैं, जहां 6 पारियों में उन्होंने 14.66 के औसत से 88 रन बनाए हैं। बता दें, एशिया से बाहर गिल को 50 से ज्यादा का स्कोर बनाये हुए चार साल हो गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतिश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले से पहले CSK के साथ रिटेंशन पर बातचीत के लिए अश्विन तैयार

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आगे का सफर इस समय चर्चा में है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...