Skip to main content

ताजा खबर

“बुमराह को अभी कप्तान बना दो और रोहित शर्मा को बतौर प्लेयर……”- ये कैसा बयान दे गए सुनील गावस्कर

Rohit Sharma & Sunil Gavaskar (Photo Source: X/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी को अभी ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कप्तान को बदल देना चाहिए। रिपोर्ट्स हैं कि रोहित शर्मा पर्थ में 22 नवंबर से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ऐसे में गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर जसप्रीत बुमराह को सीरीज के लिए कप्तान बना देना चाहिए और बाद में रोहित जब टीम में लौटें तो वे सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलें। सुनील गावस्कर का ये बयान न्यूजीलैंड सीरीज खत्म होने के बाद आया है, जहां टीम इंडिया को सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

दरअसल रविवार को जियोसिनेमा पर बात करते हुए अभिनव मुकुंद ने पुष्टि की है कि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह प्रेग्नेंट हैं और वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यही कारण है कि वे पर्थ में सीरीज के पहले मैच को मिस कर सकते हैं और दूसरे मैच के लिए भी वे शायद ही उपलब्ध हों। रोहित ने भी मुंबई में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर अपने रुख की पूरी तरह पुष्टि नहीं की, उन्होंने कहा: “अभी, मैं निश्चित नहीं हूं कि मैं जाऊंगा या नहीं, लेकिन देखते हैं कि क्या होता है।”

Sunil Gavaskar ने Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान

इसी बीच इंडिया टुडे से बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा कि अजीत अगारकर को टीम में कुछ स्पष्टता लानी चाहिए और बुमराह को पूरे दौरे के लिए कप्तान घोषित करना चाहिए। महान बल्लेबाज ने तर्क दिया कि विदेशी सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में कप्तान की मौजूदगी सर्वोपरि है, खासकर उस परिस्थिति को देखते हुए जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है।

गावस्कर ने कहा, “कप्तान को पहला टेस्ट खेलना चाहिए। अगर वह चोटिल होते तो बात अलग होती, लेकिन अगर कोई कप्तान सीरीज के पहले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं होता तो इससे उप कप्तान पर काफी दबाव पड़ता है और यह आसान नहीं होता। हम रिपोर्ट देख रहे हैं कि रोहित पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे और हमें अभी तक दूसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में पता नहीं है, अगर यह सच है तो अगारकर को अभी उन्हें बता देना चाहिए।

‘आप जो चाहें कर सकते हैं, चाहे आप आराम करना चाहें, आप कर सकते हैं या यह एक व्यक्तिगत कारण है, लेकिन इस दौरे के लिए आप केवल एक खिलाड़ी के रूप में भाग ले सकते हैं। आप जब चाहें भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस दौरे के लिए हम उप कप्तान को कप्तान बना रहे हैं।’ इस तरह की स्पष्टता होनी चाहिए, क्योंकि हम न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार गए थे, इसलिए कप्तान को वहां होना चाहिए। भारतीय क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण चीज है। अगर भारत न्यूजीलैंड सीरीज 3-0 से जीत जाता तो मामला अलग होता।”

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...