Skip to main content

ताजा खबर

बुमराह की रफ्तार से नहीं डरते हैं Sam Konstas, सिडनी में फिर से मारा वो सुपर शॉट

बुमराह की रफ्तार से नहीं डरते हैं Sam Konstas सिडनी में फिर से मारा वो सुपर शॉट

Jasprit Bumrah & Sam Konstas (Image Credit- Instagram)

Sam Konstas ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की थी, जहां इस दौरान उन्होंने अर्धशतक अपने नाम किया था। साथ ही उन्होंने उस पारी के दौरान बुमराह को अलग तरह से छक्का जड़ा था, अब वैसा ही शॉट उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच में भी लगाया है और उसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Sam Konstas को किया विराट और बुमराह ने परेशान

Sam Konstas  ने विराट कोहली से पंगा लिया था और फिर उन्होंने बुमराह से तू-तू-मैं-मैं की थी, ऐसे में अब सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन विराट और बुमराह ने सैम को स्लेज करने का पूरा प्रयास किया। जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया था, जिसमें विराट ने Sam Konstas को देखा और बुमराह को बोला- तुम्हारा शिकार आ गया। साथ ही कोहली ने बुमराह को कहा कि- मौका है आउट करने का, एक ही ओवर है मौका लेकर देख। जिसके बाद बुमराह के खिलाफ सैम संघर्ष करते दिखे और फिर बुमराह ने बोला- ये नंबर 10 खिलाड़ी की तरह खेल रहा है।

बुमराह के खिलाफ फिर दिखाया Sam Konstas ने साहस

*Sam Konstas ने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुमराह के खिलाफ खेला कमाल का शॉट।
*इस दौरान सैम ने जसप्रीत बुमराह की तेज गेंद पर लगाया शानदार एक Ramp Shot।
*जिसके बाद ये गेंद गई बाउंड्री पार, सीधे जा लगा था पीछे की तरफ एक चौका ।
*सैम ने ऐसा ही शॉट चौथे टेस्ट मैच में भी खेला था, उस दौरान भी बुमराह कर रहे थे गेंदबाजी।

Sam Konstas ने जड़ा था ये कमाल का शॉट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

A post shared by Fox Cricket (@foxcricket)

एक नजर डालते हैं विराट-बुमराह के इस वीडियो पर भी

टेस्ट मैच में के दूसरे दिन पंत ने बटोरी सुर्खियां

वहीं सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, उसके बाद ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट को टी20 क्रिकेट बना डाला। इस दौरान चौके और छक्कों की बारिश करते हुए पंत ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बना डाले, अपनी पारी में पंत ने 6 चौकों के साथ-साथ 4 छ्क्के भी लगाए और फिर वो आउट हो गए। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने भी पंत के लिए खास इंस्टा स्टोरी शेयर की।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...