Skip to main content

ताजा खबर

बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा

India won World Cup (Image credit Twitter - X)
India won World Cup (Image credit Twitter – X)

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न और भी खास हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। यह घोषणा इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की शानदार 100 रन की जीत के बाद की गई।

6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की जमकर सराहना की।

सैकिया ने कहा कि देश और बोर्ड दोनों को इस युवा टीम पर गर्व है। उन्होंने बयान में कहा, पूरे देश और बीसीसीआई को हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, वह काबिलेतारीफ है। बीसीसीआई इस उपलब्धि के लिए टीम को 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देगी।

भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत की नींव उसकी जबरदस्त बल्लेबाजी रही। कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिससे इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बन गया।

इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने शानदार 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले वह 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अगला अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम कभी भी लय में नहीं दिखी। हालांकि, केलब फाल्कनर ने शतक लगाकर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते रहे। नतीजतन इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 100 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

আরো ताजा खबर

5 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने जीत के लिए रखा 157 रनों का लक्ष्य जारी आईपीएल 2026 का...

SM Trends: 5 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 10वां मैच आज 5 अप्रैल, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

IPL 2026: RCB vs CSK मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, RCB vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के 11वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक...

IPL 2026, RCB vs CSK: बेंगलुरु और चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट के बारे में जानें यहांं

IPL 2026, RCB vs CSK: pitch report and probable playing XI (image via getty) रविवार (5 मार्च) का दिन और भी रोमांचक हो जाएगा, जब 5 अप्रैल को बेंगलुरु के...