Skip to main content

ताजा खबर

“बीसीसीआई को गंभीर को समय देना होगा…”- GG के हेड कोच बनने पर बोले अनिल कुंबले

“बीसीसीआई को गंभीर को समय देना होगा…”- GG के हेड कोच बनने पर बोले अनिल कुंबले
Anil Kumble and Gautam Gambhir. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने गौतम गंभीर हेड कोच बनने का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि केकेआर के मेंटोर राहुल द्रविड़ की जगह लेने और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में सफलता पाने में ‘निश्चित रूप से सक्षम’ हैं। गंभीर भारत के अगले हेड कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। दरअसल बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही द्रविड़ के रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी थी।

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। द्रविड़ के बाद गंभीर को टीम इंडिया के अगले हेड कोच के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में  गंभीर के कोच बनने की संभवानाओं को लेकर पूर्व क्रिकेट दिग्गज अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। इस बीच अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के कोच के लिए आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया है।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर बोले अनिल कुंबले

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा, ”आपको मजबूत रवैये वाले व्यक्ति की जरूरत है और आप निरंतरता चाहते हैं। राहुल द्रविड़ ने शानदार काम किया है। और उम्मीद है कि उनके और भारत के हित में, विश्व कप के साथ उनका अंतिम सफर समाप्त हो जाएगा। आपको ये भी दिमाग में रखना होगा कि कुछ खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो बदलाव के दौर से गुजरें और सुनिश्चित करें कि भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में क्वालिटी की कमी न महसूस हो। आप चुनते हैं और बदलाव के दौर से गुजरते हैं।” भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कहा कि गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनने के काबिल हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि केकेआर के साथ उनकी सफलता के बावजूद बीसीसीआई को गंभीर को समय देना होगा।

उन्होंने आगे कहा, ”आपको समय देना होगा। वह निश्चित रूप से सक्षम है। हमने गंभीर को टीमों को संभालते देखा है। वह भारत का, फ्रेंचाइजी का कप्तान रहा है। उसके पास ऐसा करने के लिए सभी योग्यताएं हैं। लेकिन भारतीय टीम की कोचिंग करना थोड़ा अलग है। आपको उसे जमने के लिए समय देना होगा। जैसा कि मैंने कहा, यदि वह यह पद लेता है, तो उसे न केवल वर्तमान टीम को देखना होगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को भी देखना होगा।”

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...