

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। समर्स ने पहले इन आरोपों से इनकार किया था, लेकिन हाल ही में अदालत में पेशी के दौरान उन्होंने अपना रुख बदलते हुए अपराध स्वीकार कर लिया। अब इस मामले में अगस्त में सजा सुनाई जाएगी।
यह मामला साल 2018 का है, जब आरोन समर्स होबार्ट हरिकेन्स टीम का हिस्सा थे। मैच के बाद 15 वर्षीय लड़की और उसकी सहेलियों ने समर्स के साथ फोटो खिंचवाई थी। इसी मुलाकात के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई।
अदालत में बताया गया कि समर्स को लड़की की उम्र की जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और एक रात उसे घर से लेकर गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसके साथ यौन शोषण किया।
जांच में सामने आया कि समर्स ने 2021 तक पीड़िता से संपर्क बनाए रखा। इसी आधार पर उन पर ग्रूमिंग का भी आरोप लगाया गया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर नाबालिग के साथ रिश्ता बनाए रखा और उसका गलत फायदा उठाया।
वकील ने दी सफाई
समर्स की वकील कैरोलिन ग्रेव्स ने अदालत में कहा कि उस समय उनका मुवक्किल मानसिक और सामाजिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहा था और सोशल मीडिया पर काफी निर्भर था।
उन्होंने यह भी कहा कि समर्स अपने किए पर पछता रहे हैं और दोबारा ऐसा अपराध करने की संभावना बेहद कम है। वकील ने बताया कि एक समय समर्स दुनिया के तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की उम्मीद रखते थे, लेकिन अब उनका क्रिकेट करियर पूरी तरह खत्म हो चुका है।
पहले भी हो चुके हैं दोषी
आरोन समर्स इससे पहले भी बच्चों से जुड़े यौन अपराधों के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। 2021 में उन्होंने बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री रखने और साझा करने के आरोप स्वीकार किए थे।
उन मामलों में सजा काटने के बाद उन्हें तस्मानिया लाया गया, जहां इस पुराने मामले की सुनवाई हुई। समर्स ने अपने करियर में सात लिस्ट-ए और तीन टी20 मैच खेले थे, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स का भी प्रतिनिधित्व किया था।
Women’s T20 WC 2026: क्या ऑस्ट्रेलिया की ओर से फाइनल खेलेंगी एलिस पैरी? कोच ने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा
ENG vs IND: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय टी20 कप्तान
श्रीलंका ने जारी किया भारत के टेस्ट दौरे का शेड्यूल, अगस्त में खेली जाएगी दो मैचों की सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

