Skip to main content

ताजा खबर

बीच मैच में Washington Sundar को मारने दौड़ पड़े कप्तान Rohit, फिर दी स्पिनर को जमकर गालियां

बीच मैच में Washington Sundar को मारने दौड़ पड़े कप्तान Rohit, फिर दी स्पिनर को जमकर गालियां

(Image Credit- Instagram)

जब भी टीम इंडिया का कोई भी मैच होता है, उस मैच से कप्तान Rohit का कोई डायलॉग या फिर उनका कोई एक्शन जरूर वायरल होता है। जहां ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Washington Sundar ने कुछ ऐसा कर दिया था जिसे देख रोहित खुद को नहीं रोक पाए।

टॉस के समय कप्तान Rohit रोहित का मूड खराब हो गया था

जी हां, श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान Rohit टॉस हार गए थे, वहीं दूसरे वनडे में भी हिटमैन टॉस नहीं जीत पाए। ऐसे में जब दूसरे वनडे में हिटमैन ने टॉस हारा था, तो कैमरे के आगे ही उनका गुस्सा निकल पड़ा था और उन्होंने मजाकिया अंदाज में लंकाई कप्तानी से कुछ कहा था। इस दौरे पर वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज खेली थी, जिसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 3-0 से जीती थी।

कप्तान Rohit को आया जब Washington Sundar पर गुस्सा…

*लंकाई बल्लेबाज को गेंदबाजी करते हुए रूक गए थे Washington Sundar
*तो फिर जब वापस गेंदबाजी करने लगे थे, तो सुंदर के हाथ से छूट गई थी गेंद।
*ये सब देख परेशान हुए Rohit, मारने का इशारा करते हुए दौड़े सुंदर की ओर।
*साथ ही उनको कुछ बोल भी रहे थे हिटमैन, बाकी के खिलाड़ियों की छूटी हंसी।

Sundar और कप्तान Rohit का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

रोहित शर्मा की बारी आ गई गेंदबाजी करने की

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बनकर आए हैं, तब से टीम इंडिया का हर एक बल्लेबाज मैच में गेंदबाजी करता हुआ नजर आ रहा है। जहां लंका के खिलाफ टी20 मैच में पहले सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने गेंदबाज की थी, फिर वनडे मैच में शुभमन गिल गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे। वहीं अब कप्तान रोहित शर्मा की भी बारी आ गई है, जहां कप्तान ने लंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में गेंदबाजी की है। अब तो टीम इंडिया के गेंदबाज भी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ जाते हैं, जहां नेट्स से हर्षित राणा के अलावा कुलदीप यादव और सिराज की तस्वीरें आई थी।

अलग ही स्वैग में नजर आ रहे हैं हिटमैन

कप्तानी✅
बल्लेबाजी✅
बॉलिंग✅

ऑलराउंडर रोहित शर्मा!😊

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...