Skip to main content

ताजा खबर

बीच मैच में दर्द से कराहते नजर Travis Head, जिसे देख खुश हो गए टीम इंडिया के फैन्स

बीच मैच में दर्द से कराहते नजर Travis Head, जिसे देख खुश हो गए टीम इंडिया के फैन्स

(Image Credit- Instagram)

इस बार BGT में Travis Head टीम इंडिया के लिए सिर दर्द साबित हुए हैं, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई बार टीम इंडिया का खेल बिगाड़ा है। वहीं चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज ने हेड के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके देख आपकी हंसी छूट जाएगी और ये वीडियो खुद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने शेयर किया है।

जमकर चला है Travis Head का बल्ला

जी हां, इस बार टीम इंडिया के खिलाफ Travis Head का बल्ला जमकर चला है, जहां अभी तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हेड टॉप पर हैं। जहां ये बल्लेबाज इस सीरीज में अभी तक 409 रन बना चुका है, इस दौरान हेड ने 2 शतक ठोके हैं और 1 अर्धशतक लगाया है। लेकिन चौथे टेस्ट की पहली पारी के दौरान ये खिलाड़ी फेल रहा और 22 गज पर ये बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाया।

Travis Head को घायल करने का पूरा प्लान था

*टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिली काफी मजेदार चीज।
*Short Leg पर खड़े Travis Head की तरफ सुंदर ने तेजी से मारा शॉट।
*जिसके बाद सीधे गेंद जा लगी थी काफी करीब खड़े ट्रैविस हेड के जूते पर ।
*उसके बाद ये खिलाड़ी दर्द के कारण उछलता नजर आया, लेट गया था जमीन पर।

दर्द से परेशान होते नजर आए Travis Head

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

टीम इंडिया का स्कोर क्या रहा टेस्ट मैच के तीसरे दिन?

वहीं खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल समय से पहले ही खत्म हो गया, तब तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 358 बना लिए थे। दूसरी ओर आज का दिन पूरी तरह  Nitish Kumar Reddy के नाम रहा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल समय में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद उनका परिवार काफी ज्यादा इमोशनल हो गया था, साथ ही उनके पिता जी रोने भी लगे थे। रेड्डी के अलावा इस दौरान सुंदर का भी बल्ला चला, जहां इस खिलाड़ी ने 22 गज पर अर्धशतक लगाकर अपने चयन को काफी हद तक सही साबित कर दिखाया।

शतक के बाद रेड्डी की कुछ तस्वीरें

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...