Skip to main content

ताजा खबर

‘बिल्कुल बेवकूफी भरा फैसला’ पाकिस्तान द्वारा बाबर आजम को टेस्ट टीम से बाहर करने पर माइकल वॉन

Babar Azam (Photo Source: X)

हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा की है। बता दें कि यह पहली बार है जब बाबर आजम को उनके करियर के दौरान टेस्ट टीम से बाहर किया गया है।

बाबर को टेस्ट टीम से बाहर करने के फैसले पर पूर्व क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब इस क्रम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर माइकल वाॅन का नाम भी जुड़ गया है। वाॅन का कहना है कि पीसीबी का यह एक बेवकूफी भरा फैसला है।

पीसीबी के फैसले की माइकन वाॅन ने की आलोचना

बता दें कि बाबर आजम के पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद, माइकल वाॅन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा- इसलिए पाकिस्तान कुछ समय से जीत नहीं पाया है, सीरीज में 1-0 से पिछड़ जाओ और फिर बाबर आजम के रूप में अपने बेस्ट खिलाड़ी को बाहर करने का फैसला करो। मुझे लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट आश्चर्यों से भरा है। यह बिल्कुल बेवकूफी भरा फैसला है, जब तक कि उसने खुद छुट्टी ना मांगी हो।

देखें माइकल वाॅन का यह ट्वीट

So Pakistan haven’t won in a while .. Go 1 nil down in the series and decide to drop the best player in @babarazam258 .. I guess Pakistan cricket is full of surprises but this tops the lot .. absolutely stupid decision .. unless he has asked for a break !!!

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) October 13, 2024

दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सैम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।

तो वहीं आपको जारी टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें, तो मेजबान टीम को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पारी और 47 रनों के बड़े अंतर से हराया था। सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाक टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने मेरे काम को और आसान बना दिया है – गौतम गंभीर

Gautam Gambhir and Suryakumar yadav (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ...

T20 World Cup 2026: भारत मैच पर अंतिम फैसले से पहले पीएम शहबाज शरीफ से मिलेंगी PCB चीफ मोहसिन नकवी

T20 World Cup 2026 Pakistan (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी...

9 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: इटली को 73 रनों से हराकर स्काॅटलैंड ने दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का...

SM Trends: 9 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के सिडनी पहुंचने को लेकर बीसीसीआई वूमेन...