Skip to main content

ताजा खबर

बारबाडोस में सूर्यकुमार यादव ने लगाई अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर क्लास, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी

Suryakumar Yadav and Hardik Pandya (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इस मैच में भारत की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे और 24 रन के स्कोर पर आउट हो गए। ऋषभ पंत को शुरुआत तो मिली लेकिन वो भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रनों की आक्रामक पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। उनकी इसी पारी की वजह से भारत पहले पारी के खत्म होने के बाद काफी अच्छी स्थिति में है।

हार्दिक पांड्या ने भी अपनी टीम के लिए खेली आक्रामक पारी

सूर्यकुमार यादव के अलावा भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए। यही नहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी हुई। अक्षर पटेल ने 12 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान की बात की जाए तो टीम के कप्तान राशिद खान ने चार ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। राशिद खान के अलावा फजलहक फारूकी ने एक बार फिर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि नवीन उल हक ने एक विकेट अपने नाम किया। अफगानिस्तान को यह मैच अगर जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 182 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी गेंदबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्हें अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...