Skip to main content

ताजा खबर

बारबाडोस में जहां रुकी है Team India वहां बेहद घातक हुआ तूफान Beryl, एयरपोर्ट और बाकी सेवाएं हुई बंद

बारबाडोस में जहां रुकी है Team India वहां बेहद घातक हुआ तूफान Beryl, एयरपोर्ट और बाकी सेवाएं हुई बंद

Team India (Photo Source: Getty Images)

Team India Stuck in Barbados: भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज से लौटने में देरी होगी क्योंकि वे वर्तमान में तूफान बेरिल (Beryl) के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं। सबसे डर की बात ये है कि Hurricane Beryl (तूफान) अब “बेहद खतरनाक श्रेणी 4” तक पहुंच गया है, यानी खतरा काफी है।

परेशानी की बात यह भी है कि टीम इंडिया का पूरा Squad- जिसमें खिलाड़ी और उनके परिवार, सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी सभी बारबाडोस में Beach साइड के पास एक प्रॉपर्टी में फंसे हुए हैं और होटल में भी सेवाएं प्रभावित हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड वर्तमान में बारबाडोस से नई दिल्ली के लिए सीधे चार्टर करने की संभावना तलाश रहा है, लेकिन यह तभी होगा जब हवाई अड्डा फिर से खुलेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह टीम के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं और टीम होटल में उनके साथ हैं।

आइए जानें कैसी है बारबाडोस में Hurricane Beryl (तूफान) के कारण स्थिति 

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा-

“हर जगह की तरह, टीम होटल में भी सेवाएं प्रभावित हैं। हवाई अड्डा बंद है, इसलिए अभी तक यहाँ से निकलने पर कोई स्पष्टता नहीं है क्योंकि तूफान बेहद खतरनाक है। बीसीसीआई यह सुनिश्चित कर रहा है कि पूरा दल सुरक्षित रूप से घर वापस पहुंच जाए।”

Barbados Weather Update: क्षेत्र में तूफान की चेतावनी जारी की गई है और निवासियों और पर्यटकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। इस क्षेत्र में 130 मील प्रति घंटे से अधिक की हवाएं चलने की संभावना है। आइए जानें तूफान को लेकर सीएनएन की रिपोर्ट-

“2024 अटलांटिक सीजन का पहला तूफान बेरिल रविवार को 130 मील प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर हवाओं के साथ एक बेहद खतरनाक श्रेणी 4 तूफान में बदल गया है, क्योंकि यह विंडवर्ड द्वीप समूह की ओर बढ़ रहा था।

“Beryl अब अटलांटिक महासागर में दर्ज किया गया सबसे पहला श्रेणी 4 तूफान है और जून के महीने में दर्ज किया गया अब तक का एकमात्र श्रेणी 4 तूफान है। माहौल बेहद ही खराब हो सकता है। “

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...