Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान की वनडे और T20 टीम की कप्तानी, फैंस को बताई इसके पीछे की वजह

बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान की वनडे और T20 टीम की कप्तानी फैंस को बताई इसके पीछे की वजह

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बार फिर से पाकिस्तान की वनडे और T20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी उन्होंने ऐसा किया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनको फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी थी, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है।

इस बार उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे अपनी खराब परफॉर्मेंस को जिम्मेदार बताया है और कहा कि वह बल्लेबाजी पर फोकस करना चाहते हैं। बाबर आजम ने देर रात की गई एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वे कप्तानी छोड़ रहे हैं। बाबर आजम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया ये पोस्ट

बाबर आजम ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, “प्रिय प्रशंसकों, मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई सूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।”

उन्होंने आगे लिखा, “कप्तानी एक बेहतरीन अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूँ और अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना चाहता हूँ, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाऊंगा।

मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...