Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम को दोबारा कप्तान बनाना PCB का सबसे खराब निर्णय था: अहमद शहजाद

Babar Azam and Ahmed Shehzad (Photo Source: X/Twitter)

यूएसए बनाम आयरलैंड मुकाबला बारिश के कारण रद्द होते ही पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। बाबर आजम एंड कंपनी ने इस संस्करण काफी निराशाजनक शुरुआत की और अपने दोनों शुरुआती मैच हार गए। लेकिन कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की।

हालांकि, सुपर-8 में पाकिस्तान के क्वालीफाई करने के लिए ये जरूरी था कि यूएसए, आयरलैंड के खिलाफ हार जाए और पाकिस्तान अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जीते, लेकिन बारिश ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पाक टीम के बाहर होते ही पाकिस्तानी फैन्स को बड़ा झटका लगा है और उन्होंने अपनी निराशा सोशल मीडिया पर खुलकर जाहिर की है। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भी बाबर आजम की टीम को आड़े हाथ लिया है। वहीं अनुभवी क्रिकेटर अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) ने बाबर आजम (Babar Azam) को फिर से कप्तान नियुक्त करने के फैसले की आलोचना की है।

आपको बता दें कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में पीसीबी ने शाहीन अफरीदी की जगह उन्हें फिर से ह्वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान नियुक्त कर दिया। पीसीबी के इस फैसले की अहमद शहजाद ने कड़ी आलोचना की है और इसे सबसे खराब निर्णय कहा है।

वह पीसीबी अध्यक्ष का सबसे खराब निर्णय था- अहमद शहजाद

शहजाद ने जियो न्यूज को बताया, “बाबर आजम (Babar Azam) को फिर से कप्तान बनाना पीसीबी अध्यक्ष का सबसे खराब निर्णय था क्योंकि वह एक आजमाया हुआ और परखा हुआ कप्तान था। वहाब रियाज ने चीजों को बहुत ही गैर-पेशेवर तरीके से संभाला है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप पिछले चार सालों में उनके क्रिकेट पर नजर डालें तो बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और फखर जमान लगातार बने हुए हैं। हारिस रऊफ भी हैं। उन्हें जितना समय मिलना चाहिए, उससे कहीं अधिक समय मिला है। टीम में गुटबाजी है और नेतृत्व की कमी दिख रही है।”

शहजाद ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “वे कहते हैं कि हम अपनी गलतियों से सीख रहे हैं; आप क्या सीख रहे हैं? कनाडा के खिलाफ, आपको अपना नेट रन रेट सुधारना था और रिजवान ने सबसे धीमा अर्धशतक बनाया। बाबर आजम ने भी रन-ए-बॉल पर 33 रन बनाए। व्यक्तिगत माइलस्टोन ने हमारे क्रिकेट को नष्ट कर दिया है और हमारे क्रिकेट की स्थिति उनके कारण है।”

 

আরো ताजा खबर

IND vs AFG T20I सीरीज को हरी झंडी, बांग्लादेश व्हाइट-बॉल सीरीज लगभग रद्द

IND vs AFG Series Confirmed, But India’s Bangladesh Tour Put on Hold (image via X) IND vs AFG series: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज...

12 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी ने अजमतुल्लाह ओमरजई को फटकार लगाई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आयरलैंड के खिलाफ...

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...