Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम की चमचागिरी करना नहीं छोड़ेगा यह खिलाड़ी, ऐसी बात की कि हंसने लगेंगे आप

बाबर आजम की चमचागिरी करना नहीं छोड़ेगा यह खिलाड़ी ऐसी बात की कि हंसने लगेंगे आप

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का सफर बेहद ही शर्मनाक था। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम सुपर 8 में भी जगह नहीं बना पाई थी और टूर्नामेंट के पहले ही चरण में बाहर हो गई थी। उनका सबसे बड़ा सेटबैक अमेरिका जैसी टीम से हारना था। उसके बाद भारत से फिर वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बड़ी हार। बतौर कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन टॉप पर नहीं था।

हालांकि, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का मानना है कि भारत में 2023 विश्व कप को छोड़कर बाबर आजम ने हाल के आईसीसी टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन नहीं किया है। हसन ने बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी यूनिट का किंग भी कहा और यह भी बोला कि वह उनमें सभी पहलुओं में सुधार देखते हैं।

बाबर पहली बार भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे थे। वह नौ मैचों में 40 की औसत से 320 रन के साथ पाकिस्तान के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके बल्ले से केवल 4 अर्धशतक निकले थे, लेकिन वह एक बार भी मैच जीतने वाला प्रदर्शन नहीं कर सके। नतीजा ये रहा है कि पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

बाबर आजम के बचाव में हसन अली ने क्या बयान दिया 

लेकिन आइए पढ़ें हसन अली ने बाबर आजम के बचाव में क्या बयान दिया-

“बाबर आजम पाकिस्तानी बल्लेबाजी यूनिट के किंग हैं, इसके साथ ही उन्हें सुधार करना है। मुझे भी सुधार करने की जरूरत है और मेरी माने तो हर किसी को सुधार करने की जरूरत है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने काफी इम्प्रूव किया है। ऐसा नहीं है कि वह कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जहां भी बल्लेबाजी में परफ़ॉर्म किया, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने खराब प्रदर्शन किया है। हाँ भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया क्योंकि उन्होंने शतक नहीं लगाया।”

আরো ताजा खबर

आर विनय कुमार को बनाया जाएगा कर्नाटक का नया हेड कोच, 2026-27 घरेलू सीजन के लिए संभालेंगे कमान

Vinay Kumar Set to Take Charge as Karnataka Head Coach (image via getty) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार को आने वाले 2026-27 घरेलू सीजन के लिए कर्नाटक...

बेहतर भविष्य के लिए अपने बल्लेबाजी स्टाइल में कोई बदलाव न करें सूर्यवंशी: शिखर धवन

Shikhar Dhawan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारत के पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने, 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

“मुफ्त में नहीं, सरकार से खरीदना चाहता हूं जमीन” – दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ऋषभ पंत ने CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Appeals to Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami to Help Him Buy Land in Home State (image via getty) हाल ही में, शनिवार 8 अगस्त को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ...

8 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ‘वह कभी भी नकारात्मक बातें नहीं कहेंगे’ – आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी के नजरिए की तारीफ की चोपड़ा ने...