Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम और अर्शदीप सिंह को T20I प्लेयर ऑफ द ईयर 2024 के लिए नामांकित किया गया, बुमराह को नहीं मिली जगह

Babar Azam and Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

दुनियाभर में क्रिकेट कंट्रोल करने वाली संस्था आईसीसी ने आज 29 दिसंबर, रविवार को T20I Player of the Year 2024 के लिए नामांकित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में युवा भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अर्शदीप भारत के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

अर्शदीप ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैचों में 12.64 की औसत और 7.16 की इकाॅनमी से कुल 17 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा इस साल खेले गए 18 टी20 मैचों में अर्शदीप ने 12.50 की औसत और 7.49 की इकाॅनमी से कुल 36 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जसप्रीत बुमराह का नाम देखकर, फैंस काफी हैरान हुए।

बुमराह ने मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेले गए 8 मैचों में 8.26 की औसत और 4.17 की मामूली औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे, और भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम योगदान दिया था।

साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को भी T20I Player of the Year 2024 के लिए नामांकित किया गया है। बाबर ने साल 2024 में खेली गई 23 पारियों में 33.54 की औसत और 133.21 के स्ट्राइक रेट से कुल 738 रन बनाए हैं। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज के बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले।

सिकंदर रजा और ट्रैविस हेड भी हुए नाॅमिनेट

इसके अलावा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और टी20 कप्तान सिकंदर रजा भी T20I Player of the Year 2024 के लिए नामांकित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह हाल में ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने थे। इस साल सिंकदर के खेली गई 23 पारियों में 573 रन बनाने के साथ 24 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विस्टफोक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को भी इस सूची में शामिल किया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हेड ने इस साल 15 पारियों में 38.50 की औसत और 178.47 के शानदार स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

T20 क्रिकेट के नए बादशाह बने जोस बटलर, पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’

Jos Buttler (Image Credit- Twitter X) 5 अगस्त, बुधवार को इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए, एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को...

SL vs IND 2026: पहले टेस्ट से पहले शुभमन गिल के सामने सेलेक्शन से जुड़े 3 बड़े सिरदर्द

SL vs IND: 3 selection headaches for Shubman Gill ahead of Sri Lanka 1st Test (image via BCCI/X) जब भारत, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की...

“कांबली और पृथ्वी शॉ जैसा न हो हाल” – रॉबिन उथप्पा की वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी

Robin Uthappa Cautions Young Sensational Vaibhav Sooryavanshi Against Distractions (image via BCCI/X) भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने 15 साल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के सही मैनेजमेंट की...

WI vs PAK, 2nd Test: साजिद और उस्मान की फिरकी का जादू; पोर्ट ऑफ स्पेन में 8 विकेट से जीता पाकिस्तान, सीरीज 1-1 के साथ रही ड्रॉ

WI vs PAK, 2nd Test: Pakistan Level Series with Dominant Victory in Port of Spain (image via getty) बुधवार, 5 अगस्त को पाकिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में विदेश में लगातार...