Skip to main content

ताजा खबर

बाप रे! ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली की जबरदस्त है फैन फॉलोइंग, सिर्फ बल्ले की कीमत Coldplay के इंडिया के Concert टिकट से 5 गुना ज्यादा है

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा।

भले ही विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन उसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया में प्रमोशन बैनर में उन्हीं का चेहरा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी बीच सिडनी के ग्रेग चैपल क्रिकेट सेंटर में विराट कोहली का एमआरएफ जीनियस ग्रैंड किंग का बल्ला 2,985 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 1.65 लाख रुपए में बिक रहा है। बता दें कि, यह कीमत कोल्डप्ले के आगामी अहमदाबाद कंसर्ट (Concert) के लिए VIP टिकट की कीमत से 5 गुना अधिक है।

यूट्यूबर नॉर्मन कोचानेक ने ग्रेग चैपल क्रिकेट सेंटर में प्रीमियम क्रिकेट उपकरण का दस्तावेजीकरण करने के बाद कीमतों में अंतर किया था। भारत में कोल्डप्ले के सबसे महंगे कॉन्सर्ट टिकटों की कीमत 35,000 रुपये है जबकि कोहली का बल्ले के स्टीकर में उनके साइन की कीमत उससे ज्यादा है।

आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली छोड़ना चाहेंगे अपनी छाप

पिछले काफी समय से विराट कोहली का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में काफी खराब रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे। ऑस्ट्रेलिया में इस अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट में 54 के ऊपर के औसत से 1392 रन बनाए हैं। यही नहीं उनके यहां पर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रन है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो टीम को आगामी टेस्ट सीरीज के लगभग सभी मैच जीतने होंगे और एक में भी हार नहीं झेलनी होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की भी निगाहें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...

MCG में पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, यादगार पल ने जीता दिल

PM Narendra Modi steve waugh (Image credit Twitter – X) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस मौके पर उनके...