Skip to main content

ताजा खबर

बादशाह और सोनम बाजवा दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे

बादशाह और सोनम बाजवा दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे

DPL (Pic Source-X)

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू हो रहा है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में प्रसिद्ध गायक बादशाह और मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा को परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा। बादशाह काफी प्रसिद्ध गायक हैं जिन्हें युवा लोग काफी पसंद करते हैं। सोनम बाजवा भी आगामी टूर्नामेंट में अपने परफॉर्मेंस से तमाम लोगों का दिल जीतना चाहेगी।

टूर्नामेंट की बात की जाए तो दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला पुरानी दिल्ली 6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 8:30 बजे से शुरू होगा। पुरानी दिल्ली 6 की ओर से भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और शानदार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को खेलते हुए देखा जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के तमाम खिलाड़ियों को दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खेलते हुए देखा जाएगा

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग के ऐसे कई धुआंधार खिलाड़ी है जो दिल्ली प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी को दिल्ली प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में साउथ दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा। साउथ दिल्ली टीम की ओर से शुभम दुबे और कुलदीप यादव को भी खेलते हुए देखा जाएगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए देखा गया था।

बता दें, इस टूर्नामेंट में कुल 40 मैच खेले जाएंगे जिसमें से 7 मुकाबले महिला क्रिकेट में खेले जाएंगे जबकि 33 मैच पुरुष क्रिकेट में खेले जाएंगे। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाएगा। सभी टीमें इसमें जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी।

আরো ताजा खबर

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...