Skip to main content

ताजा खबर

बाउंड्री के पास जैकब बेथेल ने लगाई छलांग- Six या कैच आउट; जो हुआ उसपर नहीं होगा यकीन; देखें वीडियो

Jacob Bethell (Source X)

बर्मिंघम फीनिक्स बनाम साउदर्न ब्रेव के बीच द हंड्रेड का एलिमिनेटर मुकाबला 17 अगस्त को खेला गया था। इस मैच में जैकब बेथेल ने जेम्स कोल्स को आउट करने के लिए एक असाधारण कैच पकड़ा जिसकी चर्चा चारों तरफ की जा रही है।

यह आउट साउथर्न ब्रेव की पारी की 96वीं गेंद पर हुआ, सीन एबॉट ने एक बैक ऑफ द लेंथ बॉल फेंकी, जिसे कोल्स ने लेग साइड में स्क्वायर के पीछे से मारने की कोशिश की। बेथेल स्क्वायर-लेग बाउंड्री पर तैनात थे और उन्होंने तुरंत हवा में गेंद को पकड़ लिया।

जब गेंद बाउंड्री के पार जाने वाली थी, तो वह बाउंड्री रोप के तरफ भागे और अपने दाहिने ओर ऊंची छलांग लगाई। किसी तरह, वह हवा में ही दोनों हाथों से गेंद को कैच करने में कामयाब रहे, लेकिन फिर वह जमीन पर गिर गए।

वह खतरनाक तरीके से बाउंड्री रोप के करीब गिरे, लेकिन बहुत होश दिखाते हुए, घास पर फिसलते हुए खुद को गेंद के साथ बाउंड्री को छूने से रोक लिया। उसके बाद फिर क्या, वह अपने पैरों पर खड़े हुए और गेंद को फेंकते हुए जश्न मनाने लगे।

देखें वीडियो 

Incredible awareness of the boundary! 😮

An outstanding catch from Jacob Bethell 🙇#TheHundred pic.twitter.com/b5AZCQugsJ

— The Hundred (@thehundred) August 17, 2024

सबसे शानदार बात तो यह थी कि जब वह बाउंड्री रोप की तरफ कूदे, उन्होंने खुद के शरीर पर काफी काबू पाया ताकि वह बाउंड्री रोप को टच नहीं करें, क्योंकि डाइव के दौरान मोमेंटम उनके खिलाफ थी। लेकिन उन्होंने जो कैच पकड़ा वह काबिले तारीफ था।

साउदर्न ब्रेव पहुंची फाइनल में 

बर्मिंघम फीनिक्स ने टॉस जीतकर पहले साउदर्न ब्रेव को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। इस मैच में साउदर्न ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 126 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं इसके जवाब में बर्मिंघम फोनिक्स की लियम लिविंगस्टन की 55 रनों की पारी के दम पर 100 गेंदों 126 रनों का ही स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी।

मैच टाई होने के बाद बर्मिंघम फोनिक्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 5 गेंदों में 7 रन बनाए। इसके बाद साउदर्न ब्रेव की तरफ से कायरन पोलार्ड और क्रिस जॉर्डन अपनी टीम को सिर्फ 4 गेंदों के अंदर ही इस सुपर-5 में जीत दिला दी। साउदर्न ब्रेव की टीम इस मुकाबले में जीत गई और इसके साथ ही वह 18 अगस्त को ओवल इनविंसिबल्स टीम से फाइनल खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...