Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश सीरीज में 9 विकेट लेते ही शाहीन अफरीदी रच देंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले पाक गेंदबाज

बांग्लादेश सीरीज में 9 विकेट लेते ही शाहीन अफरीदी रच देंगे इतिहास, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले पाक गेंदबाज

Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में तो दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से कराची में होना है। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शाहीन अफरीदी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर वह बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में 9 विकेट चटकाते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन जाएंगे।

शाहीन अफरीदी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक खेले 24 मुकाबलों में 27.23 की औसत और 53.12 के स्ट्राइक रेट के साथ 91 विकेट चटकाए हैं। वह 100 विकेट लेने से मात्र 9 कदम दूर हैं। अगर शाहीन अफरीदी बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट चटकाते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी और दुनिया के 12वें गेंदबाज बन जाएंगे।

आपको बता दें कि, इस लिस्ट के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन 187 विकेट के साथ टॉप पर हैं। वहीं टॉप-11 में -आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी WTC में 100 विकेट ले चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पैट कमिंस (175 विकेट) और तीसरे नंबर पर आर अश्विन (174 विकेट) और पांचवें नंबर पर मिचेल स्टार्क (147 विकेट) हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

प्लेयर विकेट
नाथन लायन 187
पैट कमिंस 175
आर अश्विन 174
मिचेल स्टार्क 147
स्टुअर्ट ब्रॉड 134
कगिसो रबाडा 120
जेम्स एंडरसन 116
टिम साउदी 116
जसप्रीत बुमराह 110
जोश हेजलवुड 109
रविंद्र जडेजा 102
शाहीन अफरीदी 91

वहीं बात पाकिस्तानी गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में शाहीन अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर नसीम शाह का नाम आता है जो कुल 51 विकेट के साथ इस लिस्ट में 35वें पायदान पर हैं। वहीं यासिर शाह 41 विकेट के साथ 42वें और नोमान अली 39 विकेट के साथ 45वें पायदान पर हैं।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...