Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में हिंसा हुई आउट ऑफ कंट्रोल, अब ICC भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी को लेकर है परेशान

बांग्लादेश में हिंसा हुई आउट ऑफ कंट्रोल अब ICC भी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी को लेकर है परेशान

Bangladesh Women. (Image Source: X)

आज यानी 5 अगस्त को ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो सेना के हेलीकॉप्टर में बैठकर देश छोड़कर चली गई है। पिछले महीने शुरू हुए छात्र आंदोलन ने सोमवार यानी 5 अगस्त को इतना उग्र रूप ले लिया कि प्रदर्शनकारी ढाका स्थित प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे और पीएम हसीना को आनन-फानन में देश छोड़ना पड़ा। बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान ने कहा है कि देश चलाने के लिए अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा।

अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 3 अक्टूबर से आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर काफी परेशान है। दरअसल यह टूर्नामेंट बांग्लादेश के ढाका और सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है और इसका फाइनल मैच 20 अक्टूबर को होगा। हालांकि द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के प्रवक्ता ने कहा है कि ग्लोबल संगठन ने अभी टूर्नामेंट को बांग्लादेश से बाहर खेलने को लेकर फैसला नहीं लिया है लेकिन वो इसके डेवलपमेंट की बारीकी से निगरानी रख रहे हैं।

आईसीसी के प्रवक्ता ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, ‘आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ इस टूर्नामेंट को लेकर बातचीत कर रहा है और साथ ही डेवलपमेंट को लेकर कड़ी निगरानी भी रख रहा है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज खिलाड़ियों की सुरक्षा है। अगर यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में ही खेला जाता है तो BCB को सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।’

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे

बता दें, 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 18 दिनों के भीतर कुल 23 मैच खेले जाएंगे। यह सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट के सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस साल के शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आगामी टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा ढाका में एक इवेंट के दौरान की थी जिसमें भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और बांग्लादेश की कप्तान निगर सुल्ताना भी मौजूद थी।

आगामी टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी के पिछले सीजन को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। उन्होंने यह शानदार टूर्नामेंट छह बार अपने नाम किया है। वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने इसे 1-1 बार जीता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...