Skip to main content

ताजा खबर

‘बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम अब भी आगे हैं’ तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद केशव महाराज

‘बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम अब भी आगे हैं’ तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद केशव महाराज

Keshav Maharaj (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (BAN vs SA) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच ढाका के शेर ए बांग्लादेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 24 अक्टूबर को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। तीसरे दिन के स्टंप के समय, मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका पर 81 रनों की बढ़त बना ली है।

इससे पहले बांग्लादेश पहली पारी में सिर्फ 106 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 308 रन बनाए और मेजबान बांग्लादेश पर 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और उसने 112 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

लेकिन इसके बाद मेहदी हसन मिराज (87*) और जाकिर अली (58) के बीच 7वें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिससे कुछ हद तक बांग्लादेश ने मुकाबले में वापसी की।

तीसरे दिन स्टंप के समय बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 85 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मिराज 87* और नईम हसन 16* रन बनाकर मौजूद है। दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज का बड़ा बयान सामने आया है।

केशव महाराज ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, केशव महाराज ने टाइम्स लाइव के हवाले से कहा- बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की और थोड़ी इस्तेमाल की गई गेंद से स्थितियां थोड़ी बेहतर हो गई, लेकिन मैं कहूंगा कि हम अभी भी आगे हैं। उनके पास बढ़त है, लेकिन हमें तीन विकेट लेने हैं।

महाराज ने आगे कहा- इसलिए हम उन्हें जितना संभव हो सके जल्दी रोकना चाहते हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि हमने अपनी पहली पारी में बल्ले से जो अच्छा काम किया है, उसे देखते हुए हम पाउंड सीट पर हैं। आदर्श रूप से, हम उन्हें 100 रन या उससे नीचे तक सीमित रखना चाहेंगे, इसलिए यह महत्वपूर्ण होगा कि हम सुबह अच्छी शुरुआत करें और फिर वहां से मैच का आकलन करें।

আরো ताजा खबर

हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान

3 Players Who Can Lead India Women After Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर, 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (टेस्ट, वनडे और टी20आई...

IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

IND vs WI: Akeal Hosein Expresses Confidence Ahead of 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6...

IPL में ‘दादा’ की धमाकेदार वापसी! सौरव गांगुली बने DC के नए हेड कोच; पहली बार संभालेंगे मुख्य कोच की जिम्मेदारी

Sourav Ganguly Appointed Delhi Capitals Head Coach for IPL 2027 (image via getty) 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले लीडरशिप में बड़े बदलाव के तहत, दिल्ली कैपिटल्स ने...

Ranji Trophy 2026-27: मुंबई की टीम में जायसवाल की वापसी, आयुष म्हात्रे बने उपकप्तान; सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

Ranji Trophy: Yashasvi Jaiswal Returns, Ayush Mhatre Named Vice-Captain as Suryakumar Yadav Misses Out for Mumbai (Image credit Twitter – X) मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले...