Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले इस गेंदबाज ने मचाई तबाही, 9 विकेट लेकर बढ़ा दी सेलेक्टर्स का टेंशन

Rohit Sharma Akash Deep (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया को इस महीने 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए अभी तक स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में कुछ सीनियर प्लेयर्स को छोड़कर सभी खिलाड़ी इस वक्त दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दलीप ट्रॉफी का पहला राउंड खत्म होने के बाद बांग्लादेश सीरीज के लिए भारत के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है और जो खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत बी के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर टेस्ट सीरीज के लिए अपने सेलेक्शन की दावेदारी और मजबूत किया है। उन्होंने इंडिया-B के खिलाफ उनकी दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट चटकाए। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां 5 विकेट हॉल रहा। इससे पहले वो पहली पारी में भी चार विकेट ले चुके थे। उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद टेस्ट सीरीज में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है।

आकाश दीप ने दलीप ट्रॉफी में की शानदार गेंदबाजी

आकाश ने इंडिया-B की दूसरी पारी में मुशीर खान के रूप में अपनी पहली सफलता हासिल की। पहली पारी में बड़ा शतक जड़ने वाले मुशीर अपनी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अभिमन्यु ईश्वरन (4), वाशिंगटन सुंदर (9), साई किशोर (0) और नवदीप सैनी (13) के विकेट लिए। उन्होंने अपने 14 ओवर में 56 रन देते हुए ये 5 विकेट हासिल की।

आकाश ने इस मुकाबले में कुल 9 विकेट लिए हैं।उन्होंने इंडिया-B की पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें 60 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की थी। इस बीच उन्होंने 7 ओवर मेडन भी किए थे। उन्होंने ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, नवदीप और यश दयाल को अपना शिकार बनाया था।

आकाश दीप ने दिसंबर 2019 में बंगाल की ओर से अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 32 प्रथम श्रेणी मैचों की 52 पारियों में 116 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उनका बेस्ट प्रदर्शन 60 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।उन्होंने भारत की ओर से फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने इकलौते मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs PBKS: match preview (image via X) गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...