Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश क्रिकेट से बड़ी अपडेट आई सामने, BCB के बोर्ड डायरेक्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, जाने क्या है पूरा मामला

बांग्लादेश क्रिकेट से बड़ी अपडेट आई सामने, BCB के बोर्ड डायरेक्टर अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, जाने क्या है पूरा मामला

Najmul Abedin (Pic Source-X)

बांग्लादेश क्रिकेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक नजमुल आबेदीन जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नजमुल आबेदीन ने एक स्थानीय टीवी चैनल पर इंटरव्यू देते हुए यह आरोप लगाया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारूक अहमद के साथ उनकी काफी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।

नजमुल ने यह कहा कि अगर चीज़ें जल्द ही ठीक नहीं हुई तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। नजीबुल आबेदीन और फारूक अहमद बोर्ड में नजमुल हसन के पतन के बाद शामिल किए गए थे। नजमुल और फारूक को राष्ट्रीय खेल परिषद ने नियुक्त किया था। नजमुल आबेदीन ने इस बात का खुलासा किया कि जिस तरीके से BCB को चलाया जा रहा था उससे वो बिल्कुल भी खुश नहीं थे। यही नहीं उन्होंने बोर्ड को चलाने के तरीके में तत्काल बदलाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।

क्रिकबज के मुताबिक नजमुल ने कहा कि, ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि जिस तरीके की मुझे उम्मीद थी वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। यह मेरी पर्सनल ख्वाहिश नहीं है। इसे पूरी तरीके से देखा जाए तो 1 मिनट भी चीजें सही तरीके से नहीं हुई है। और भी बेहतर यह हो सकता है। हालांकि अगर ऐसे ही आगे चला रहा तो मैं बोर्ड से इस्तीफा दे दूंगा।

क्रिकेट में मैं 40 से 45 सालों से हूं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह किसी और को बताने की जरूरत है कि क्या चीजें सही करनी चाहिए और क्या नहीं। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण पहलू हैं जिन्हें बदलना चाहिए फिर चाहे कोच के रूप में हो या बोर्ड के डायरेक्टर के रूप में। काफी बुरा लगता है कि पिछले काफी समय से एक ही चीज आगे बढ़ रही है और इसलिए मैं भी इसमें इंटरेस्ट खो चुका हूं।’

नजमुल आबेदीन के साथ मेरी कोई दुश्मनी नहीं है: फारूक अहमद

फारूक अहमद ने कहा कि, ‘मेरी नजमुल के साथ कोई भी दुश्मनी नहीं है। संगठन के भीतर कुछ समस्याएं हो सकती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आप जानते हैं कि हमारे नए बोर्ड में दो नए निदेशक है मैं बोर्ड अध्यक्ष के रूप में और दूसरा नजमुल। मेरे खेल के दिनों से मेरा मानना था की चर्चा के माध्यम से सब कुछ हल किया जा सकता है।

अगर उन्हें कोई परेशानी है तो उन्हें मेरे साथ बातचीत करनी चाहिए। हम दोनों ही नए डायरेक्टर हैं और ज्यादा से ज्यादा चीजों को हमें खुद को देखना चाहिए। हो सकता है कि हम लोगों के बीच में बातचीत को लेकर कोई परेशानी हो लेकिन ऐसे कई फैसले हैं जो हमने लेने बहुत ही जरूरी है।

मेरी नजमुल से आज बात हुई है और उम्मीद है कि सब चीजें पहले की तरह ठीक हो जाएगी। कुछ लोग बातों को अपने तक ही रखना चाहते हैं हालांकि मैं सबको सही करने की कोशिश करूंगा। अगर किसी को कुछ कहना है तो वो मेरे पास आकर बातचीत कर सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...