
BCB Logo (Photo Source: X)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नेशनल सेलेक्टर हनन सरकार (Hanan Sarkar) ने अपना कार्यकाल खत्म होने से कुछ दिन पहले ही पद को छोड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि हनन का कार्यकाल 26 फरवरी को खत्म हो रहा है, लेकिन कोचिंग में अपने करियर को देखते हुए उन्होंने अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है।
तो वहीं, हनन सरकार ने अपने फैसले को आधिकारिक पत्र के माध्यम से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को 1 फरवरी को सूचित कर दिया है। हालांकि, हनन अपना कार्यकाल पूरा करना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। नेशनल टीम का सेलेक्टर बनने से पहले वह एज लेवल पर सेलेक्टर और लगभग एक दशक तक अंडर-19 टीम के सेलेक्टर के रूप में काम किया है।
Hanan Sarkar ने दिया बड़ा बयान
हनन सरकार ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हां, मैंने कल उन्हें (बोर्ड को) सेलेक्शन कमिटी से हटने का पत्र सौंप दिया है। मैं कोचिंग में अपना करियर बनाना चाहता हूं और परिणामस्वरूप राष्ट्रीय चयन पैनल का हिस्सा बने रहना नहीं चाहता। अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगता है कि वे मुझे अपने सेट-अप में कोच के रूप में शामिल कर सकते हैं, तो उस स्थिति में, मैं इस पर विचार करने के लिए तैयार हूं।
सरकार ने आगे कहा- इस फैसले के पीछे कोई और कारण नहीं हैं। सब कुछ सचमुच बढ़िया चल रहा था। लेकिन मुझे लगा कि कोचिंग ही मेरा भविष्य का करियर है। मुझे लगता है कि मैं इस पद से कोचिंग के माध्यम से बांग्लादेश क्रिकेट में और अधिक योगदान दे सकता हूं।
चयनकर्ता के रूप में मैं जो योगदान दे रहा था वह ठीक था। लेकिन वास्तव में मुझे जो महसूस हुआ वह यह था कि मुझे लंबे समय के लिए भविष्य के करियर के रूप में कोचिंग को चुनना चाहिए। मैं काफी देर तक इस मामले पर सोच रहा था। अब मैं इस पर आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ चुका हूं।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

