Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज!

Litton Das (Image credit Twitter - X)
Litton Das (Image credit Twitter – X)

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुरुआत में उम्मीद थी कि वह सिर्फ पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनकी फिटनेस में उम्मीद के मुताबिक सुधार नहीं हुआ।

अब वह टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे और ढाका में रहकर अपनी चोट से उबरने पर ध्यान देंगे। यह खबर ऐसे समय आई है जब बांग्लादेश पहले ही सीरीज का पहला मुकाबला 25 रन से हार चुका है। ऐसे में टीम पर सीरीज बचाने का दबाव और बढ़ गया है।

परवेज हुसैन इमोन को मिला मौका

लिटन दास की जगह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया है। वह सीरीज के बाकी दो मुकाबलों में टीम का हिस्सा होंगे। टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि लिटन ने फिटनेस टेस्ट दिया था, लेकिन वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं पाए गए। लगातार दो वनडे मैच होने के कारण उन्हें जोखिम में डालना सही फैसला नहीं माना गया।

आने वाली बड़ी सीरीज को देखते हुए लिया फैसला

बांग्लादेश टीम प्रबंधन लिटन दास की चोट को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। आने वाले महीनों में टीम को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और भारत जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ अहम सीरीज खेलनी हैं। ऐसे में टीम अपने प्रमुख बल्लेबाज को पूरी तरह फिट होने का समय देना चाहती है। लिटन दास लंबे समय से बांग्लादेश की बल्लेबाजी क्रम का अहम हिस्सा रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

पहले वनडे में बांग्लादेश की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम को जीत के लिए सिर्फ 142 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई। हैरानी की बात यह रही कि केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।

अब दूसरे वनडे में बांग्लादेश को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम यह मुकाबला हार जाती है, तो उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। ऐसे में सभी की नजरें अब परवेज हुसैन इमोन और बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी?

আরো ताजा खबर

अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है। इस दौरे पर टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...

NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा तीसरा T20, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल 

Hnry Stadium, Wellington (Image Credit- Twitter X) NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर,...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने चुने पांच तेज गेंदबाज, शमी-हर्षित को नहीं दी जगह

Mohammed Shami and Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर अपनी पसंद के पांच तेज...

गोवा में 16 दिसंबर को होगा IPL 2027 का मिनी ऑक्शन, BCCI ने लगाई मुहर

BCCI Confirms IPL 2027 Mini-Auction for December 16 in Goa (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027...