Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ 1 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड कप के ‘किंग’

Mitchell Starc (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मुकाबले में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का आमना सामना हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।  स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में 4 ओवर के कोटे में मात्र 21 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। इस एक विकेट के साथ वह टी20 और वनडे वर्ल्ड कप मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम था। मलिंगा ने अपने करियर में वनडे और टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर कुल 60 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 21.74 की औसत के साथ कुल 94 विकेट चटकाए थे, मगर अब 52वें वर्ल्ड कप मैच में स्टार्क ने 95 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है। स्टार्क का औसत इस दौरान 21.11 का रहा। वह वनडे वर्ल्ड कप में 65 और टी20 वर्ल्ड कप में 30 विकेट ले चुके हैं।

ICC टूर्नामेंट में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन रहा है शानदार

आपको बता दें कि, स्टार्क का यह आठवां आईसीसी टूर्नामेंट और चौथा टी-20 वर्ल्ड कप है। 2012 में अपने टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में, स्टार्क ने छह मैचों में 16.40 की औसत से 10 विकेट लिए। 2014 में, स्टार्क बांग्लादेश में चार मैचों में केवल 5 विकेट लेने में सफल रहे, जबकि 2021 संस्करण में तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में नौ विकेट लिए, जबकि 2022 में, घरेलू मैदान पर, स्टार्क तीन मैचों में तीन विकेट ले सके। मौजूदा संस्करण में स्टार्क ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में स्टार्क के नाम अब 30 विकेट हो गए हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में उनके नाम 65 विकेट हैं। स्टार्क ने 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था, जिसमें उन्होंने घरेलू मैदान पर 10.18 पर 22 विकेट लिए थे और इसके बाद 2019 संस्करण में 10 मैचों में 18.59 पर 27 विकेट लेकर एक और शानदार प्रदर्शन किया। 2023 संस्करण में स्टार्क ने 10 मैचों में 33.00 की औसत से 16 विकेट लिए।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज (वनडे और टी20)

मिचेल स्टार्क- 95 (65 वनडे और 30 टी20)
लसिथ मलिंगा- 94 (56 वनडे और 38 टी20)
शाकिब अल हसन- 92 (43 वनडे और 49 टी20)
ट्रेंट बोल्ट- 87 (53 वनडे और 34 टी20)
मुथैया मुरलीधरन- 79 (68 वनडे और 11 टी20)

আরো ताजा खबर

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...