Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार यादव इस खास रिकाॅर्ड को कर सकते हैं अपने नाम, कोहली के बाद बनेंगे ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज 

Suryakumar Yadav and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास, विराट कोहली (Virat Kohli) के खास रिकाॅर्ड की बराबरी करने का मौका होगा, और वह भारत की ओर से ऐसा करने वाले कुल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए खेले गए 72 टी20 मैचों में 2461 रन बनाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में 2500 रनों का आंकड़ा छूने से सिर्फ 39 रन पीछे हैं। तो वहीं अगर वह आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 39 रन बना लेते हैं, तो वह भारत की ओर से सबसे तेज 2500 टी20 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

सूर्या से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने 2500 टी20 रन बनाने के लिए 73 पारियों का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए खेले गए 125 टी20 मैचों में 4188 रन बनाए हैं। हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, कोहली ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था।

दूसरी ओर, टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 टी20 रन बनाने का रिकाॅर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के नाम है। गौरतलब है कि बाबर ने टी20 क्रिकेट में इस आंकड़े को छूने में सिर्फ 67 पारियों का इस्तेमाल किया है।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम
देश
कुल मैच आंकड़े तक पहुंचने में लगे
Babar Azam
Pakistan
67
Virat Kohli
India
73
Mohammad Rizwan
Pakistan
76
Aaron Finch
Australia
78
Martin Guptill
New Zealand
86

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...