Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ मिली पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा

Shan Masood. (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 25 अगस्त को बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 10 विकेट से हराया। इस मैच में बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने रावलपिंडी पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया। शान मसूद के मुताबिक पिच उस तरीके से नहीं खेली जैसी उन लोगों ने सोचा था। यही नहीं शान मसूद ने इस बात पर भी हामी भरी कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में शान मसूद ने कहा कि, ‘मैं कोई बहाना नहीं बनाऊंगा लेकिन हम लोगों ने जिस तरीके की पिच सोची थी उस तरीके से उसने नहीं खेला। मोसम भी इस्लामाबाद और रावलपिंडी का काफी खराब था। यहां पिछले 8 से 9 दिनों तक बारिश हुई है। पिच को देखकर ऐसा लगा था कि यहां गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी और इसी वजह से हमने ज्यादा से ज्यादा तेज गेंदबाजों को मौका दिया।

हालांकि दिन के अंत में यह हमारे लिए सही साबित नहीं हुआ। हम लोगों ने पारी को इसलिए घोषित किया था क्योंकि खेल को हम आगे बढ़ाना चाहते थे। यही नहीं गेंदबाजी और फील्डिंग में हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।’

दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा

पहले टेस्ट की बात की जाए तो मेजबान के खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। सिर्फ गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों ने भी दूसरी पारी में काफी खराब प्रदर्शन किया।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है। पाकिस्तान दूसरे टेस्ट को अपने नाम जरुर करना चाहेगा। फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...