Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी खुश हैं संजय मांजरेकर, जमकर की मेजबान की प्रशंसा

Team India (Pic Source-X)

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के खिलाड़ी मेजबान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

पहला टेस्ट खत्म होने के बाद पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा एंड कंपनी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है लेकिन टीम इंडिया ने आक्रामक खेल खेला और मैच को अपने नाम किया।

पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि, ‘भारत अपने घर में मजबूत टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर रही है। बांग्लादेश को हराना इतना आसान नहीं था क्योंकि उनके पास कई बेहतरीन स्पिनर्स थे। हालांकि इसके बावजूद इंडिया ने जीत दर्ज की।

टर्निंग पिच टीम इंडिया का मजबूत पहलू रहा है। यही वजह है कि वो अपने घर में जीत दर्ज करती है। हालांकि टीम के प्रदर्शन से कोच और कप्तान भी काफी खुश होंगे। उनके पास बल्लेबाज भी है और फील्डर ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। स्पिनर्स के साथ-साथ तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहतरीन था।’

रिजल्ट हमारे पक्ष में गया: रोहित शर्मा

पहला टेस्ट खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यह काफी अच्छा रिजल्ट था। हां हम लोग काफी समय के बाद खेल रहे थे लेकिन क्रिकेट हमसे दूर नहीं था। टेस्ट मैच में जो हमें रिजल्ट चाहिए था वैसा ही हमने अपने नाम किया।’

टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद मेजबान ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दिया। 515 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश हासिल नहीं कर पाया और टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई। दो मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...