Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में फेल हुए बाबर आजम, टेस्ट क्रिकेट में अपने घर पर पहली बार 0 पर आउट हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में फेल हुए बाबर आजम, टेस्ट क्रिकेट में अपने घर पर पहली बार 0 पर आउट हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज

Babar Azam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक शानदार रहा है और पाकिस्तान ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट पहले दिन के टी ब्रेक तक खो दिए हैं।

इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए। बाबर आजम का विकेट बांग्लादेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने झटका। बाबर आजम इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

पहली गेंद को उन्होंने काफी अच्छी तरह से डिफेंड किया लेकिन दूसरी गेंद उनके बल्ले से लगकर बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास के पास गई। लिटन दास ने बाबर आजम के कैच को काफी अच्छी तरह से पकड़ा। पाकिस्तान के 16 रन पर ही तीन विकेट गिर गए हैं।

यह रही वीडियो:

अभी तक पाकिस्तान की ओर से उनकी पहली पारी में बाबर आजम के अलावा शानदार सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं जबकि कप्तान शान मसूद ने 6 रन बनाए। पहले दिन के खेल के टी ब्रेक तक शोरिफुल इस्लाम ने दो विकेट झटके हैं जबकि हसन महमूद ने एक विकेट अपने नाम किया है।

बाबर आजम की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बाबर आजम की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो सुपर 8 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। हालांकि इस समय खेली जा रही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

भले ही पाकिस्तान टीम की शुरुआत पहले टेस्ट में इतनी अच्छी ना हुई हो लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...